28 APRSUNDAY2024 4:49:17 PM
Nari

हाथ में नहीं टिकता पैसा तो आपकी ये गलतियां हो सकती हैं कारण

  • Edited By palak,
  • Updated: 25 Dec, 2023 04:51 PM
हाथ में नहीं टिकता पैसा तो आपकी ये गलतियां हो सकती हैं कारण

वास्तु शास्त्र में घर की दिशाओं और चीजों को रखने की एक जगह बताई गई है। इस शास्त्र की मानें तो यदि चीजों को सही दिशा में रखा जाए तो व्यक्ति को कई तरह की मुश्किलें आसान हो सकती हैं। इसके अलावा वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसे उपाय भी बताए गए हैं जिन्हें अपनाने से धन संबंधी समस्याएं दूर होती हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में... 

दक्षिण की दीवार के साथ अलमारी

वास्तु के अनुसार, घर का उत्तर-पश्चिम भाग हमेशा ऊंचा होना चाहिए। उत्तर-पूर्व दिशा में ढलान होनी चाहिए। घर की अलमारी को हमेशा दक्षिण की दीवार के साथ रखना  चाहिए। इस दौरान अलमारी का मुंह, उत्तर दिशा की ओर होना चाहिए। इससे व्यक्ति के जीवन में धन संबंधी समस्याएं दूर होती हैं। 

PunjabKesari

एक्वेरियम  

ईशान कोण में देवी-देवताओं का वास माना जाता है। इसलिए इस दिशा में जल संबंधित चीजें रखना शुभ मानी जाती हैं। यदि आप चाहते हैं कि आपको धन लाभ हो तो घर के ईशान कोण में एक्वेरियम या फिर छोटा सा फव्वारा जरुर रखें।

उत्तर दिशा में तिजोरी 

यदि आप अपने घर में वास्तु के अनुसार, तिजोरी को रखते हैं तो इससे आपको धन लाभ हो सकता है। मान्यताओं के अनुसार, उत्तर दिशा में तिजोरी रखनी शुभ मानी जाती है। इससे व्यक्ति के जीवन में आने वाली धन संबंधी परेशानियां दूर होती हैं। 

PunjabKesari

न करें ये गलतियां

. वास्तु मान्यताओं के अनुसार, रात में खाने के बाद कभी भी झूठे बर्तन नहीं छोड़ने चाहिए। वास्तु शास्त्र में ऐसा करना सही नहीं माना जाता। इससे मां लक्ष्मी रुठ कर घर से वापिस जा सकती हैं। 

PunjabKesari

. इसके अलावा यह ध्यान रखें कि नल में से पानी न टपके। बिना वजह से नल से पानी टपकना अशुभ माना जाता है। 
 

Related News