28 APRSUNDAY2024 7:39:51 AM
Nari

Vastu Tips: रसोई में बिल्कुल भी खाली न होने दें ये चीजें, वरना बिगड़ जाएंगे बनते काम

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 07 Jan, 2024 06:15 PM
Vastu Tips: रसोई में बिल्कुल भी खाली न होने दें ये चीजें, वरना बिगड़ जाएंगे बनते काम

रसोई घर का एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा है। यहां पर वास्तु शास्त्र के नियमों का खासा ध्यान रखने की जरूरत है वरना घर में उन्नति नहीं होगी। ऐसी कुछ चीजें हैं तो कभी भी किचन में पूरी तरह से खाली नहीं होनी चाहिए, वरना घर में सुख- समृद्धि नहीं आती है। ऐसे व्यक्ति को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में...

PunjabKesari

हो सकता है आर्थिक नुकसान

घर में आटे से भरा डिब्बा जरूर रखना चाहिए। कुछ लोग आटा खत्म होने के बाद ही इसे पूरी तरह से भरते हैं। वास्तु शास्त्र के मुताबिक ये आदत बिल्कुल भी सही नहीं है। ऐसा करने से आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।

PunjabKesari

ऐश्वर्य में होगी कमी

चावल, भारतीय खाने का एक जरूरी हिस्सा है। ऐसे में ज्यादातर घरों में चावल मुख्य रुप से रखे जाते हैं। वास्तु शास्त्र में माना गया है कि रसोई में चावल खत्म होने से व्यक्ति को शुक्र दोष का सामना करना पड़ सकता है, जिससे व्यक्ति के भौतिक सुखों और ऐश्वर्य पर विपरीत असर पड़ेगा।

PunjabKesari

इन बातों का रखें ध्यान

हल्दी भी भारतीय व्यंयजन में इस्तेमाल होने वाला एक मुख्य मसाला है। वास्तु शास्त्र के अनुसार हल्दी को कभी भी रसोई से पूरी तरह से खत्म नहीं होने चाहिए, क्योंकि ऐसा होने पर व्यक्ति को गुरुदोष का सामना करना पड़ सकता है, जिसके कारण व्यक्ति की आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। वहीं हल्दी को कभी भी उधार में न लें, ये शुभ नहीं होता है। इससे व्यक्ति के बनते- बनते कार्य बिगड़ सकते हैं।

PunjabKesari

Related News