28 APRSUNDAY2024 12:00:38 PM
Nari

Kitchen Vastu: किचन में बिल्कुल न रखें ये चीजें, मां अन्नपूर्णा हो जाएंगी नाराज

  • Edited By palak,
  • Updated: 27 Dec, 2023 04:00 PM
Kitchen Vastu: किचन में बिल्कुल न रखें ये चीजें, मां अन्नपूर्णा हो जाएंगी नाराज

रोज के खाने से लेकर मां अन्नपूर्णा के घर में वास करने तक जैसी कई चीजों के हिसाब से किचन को घर का जरुरी हिस्सा माना जाता है। महिलाएं अपनी किचन की सजावट अपने हिसाब से ही करते हैं। किचन को सजाने के चक्कर में अक्सर महिलाएं कुछ वास्तु नियमों का ध्यान नहीं रखते लेकिन इस शास्त्र की मानें तो यहां पर कुछ चीजें रखने से वास्तु दोष भी लग सकता है जिसका असर घर में रहने वाले सदस्यों पर पड़ता है। तो चलिए आज आपको बताते हैं कि ऐसी कौन सी चीजें हैं जिन्हें आपको किचन में नहीं रखना चाहिए....

दवाईयां 

वास्तु मान्यताओं के अनुसार, किचन में दवाईयां या फिर फर्स्ट एड कीट नहीं रखनी चाहिए। जहां पर इसे रखने से धन संबंधी समस्याएं पैदा हो सकती हैं। इसके अलावा किचन में रखी दवाईयां नेगेटिव एनर्जी भी बढ़ाती हैं। 

PunjabKesari

टूटे हुए बर्तन 

किचन में टूटे हुए बर्तनों का रखना भी अशुभ माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार, यहां पर टूटे हुए बर्तन रखे से मां लक्ष्मी नाराज होती हैं और धन की हानि होती है। साथ ही ऐसे बर्तनों को घर में रखने से दुर्भाग्य बढ़ता है। इसलिए यहां पर भूलकर भी टूट हुए बर्तन न रखें। 

झाड़ू 

झाडू को किचन में रखना शुभ नहीं माना जाता है इसे मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है लेकिन इसे यहां पर रखना अशुभ होता है। जहां पर झाड़ू रखने के लोगों के बीच विश्वास कम होता है घर की सुख-शांति कम होती है। 

PunjabKesari

शीशा 

यहां पर कभी भी आइना भी नहीं रखना चाहिए। आईना यहां पर रखना अच्छा नहीं होता जिसमें चूल्हे की आग नजर आती हो इसे तुरंत हटा दें। वास्तु के अनुसार, शीशे के कारण अधिक एनर्जी का प्रवाह हो सकता है जिसके कारण किचन में आग और पानी का संतुलन भी बिगड़ सकता है। 

कचरे का डिब्बा

कई लोग किचन में कचरे का डिब्बा भी रखते हैं लेकिन इससे घर का सारा कूड़ा किचन में ही जाता है। वहीं कूड़ा घर में नेगेटिविटी का प्रतीक होता है। कचरे के डिब्बे को किचन में रखने से सभी लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। 

PunjabKesari
 

Related News