20 APRSATURDAY2024 1:50:03 PM
Nari

Sawan Vastu: घर में आएगी सुख-समृद्धि, जरुर लगाएं ये 5 पौधे

  • Edited By palak,
  • Updated: 07 Jul, 2022 03:40 PM
Sawan Vastu: घर में आएगी सुख-समृद्धि, जरुर लगाएं ये 5 पौधे

सावन का पावन महीना आने वाला है। साल 2022 का श्रावण इस बार 14 जुलाई से शुरु हो रहा है। भगवान भोलेनाथ को यह महीना बहुत ही पसंद है। भक्त भी शिव को प्रसन्न करने के लिए इस महीने में व्रत रखते हैं। इस महीने में आप अपने घर में भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए यह पौधे लगा सकते हैं। तुलसी का पौधा आप वेद-पुराणों में बहुत ही शुभ माना गया है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, आप सावन के महीने में तुलसी के अलावा यह पौधे भी घर में लगा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...

धतूरे का पौधा लगाएं 

आप सावन के महीने में धतूरे का पौधा लगा सकते हैं। धतूरा भगवान शिव को प्रसाद माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार, इस पौधे में स्वंय शिव जी का वास होता है। आप मंगलवार और रविवार को धतूरे का पौधा लगा सकते हैं। ऐसा करने से आप पर भगवान शिव की कृपा बरसेगी और धन में भी वृद्धि होगी। 

PunjabKesari

केले का पौधा लगाएं

घर में केले का पौधा लगाना भी बहुत ही शुभ माना जाता है। इससे आपके घर की नेगेटिव एनर्जी खत्म होती है। मान्यता है कि तुलसी और केले का पौधा कभी भी साथ में नहीं लगाना चाहिए। यदि फिर भी किसी कारणवश आपको इन दोनों पौधे को साथ में लगाना पड़ रहा है तो आप मेन गेट के बाई और तुलसी और दाई और केले का पौधा लगा सकते हैं। 

PunjabKesari

चंपा का पौधा लगाएं

वास्तु शास्त्र के अनुसार, सावन के महीने में चंपा का पौधा लगाना भी बहुत ही शुभ माना जाता है। आप इस पौधे को घर में उत्तर-पश्चिम दिशा के ओर लगा सकते हैं। मान्यता है कि इस पौधे को घऱ में लगाने से परिवार में कलह-कलेश नहीं होता और चारों तरफ से लाभ मिलता है। 

PunjabKesari

शमी का पौधा लगाएं

सावन के मौसम में आप शमी का पौधा भी लगा सकते हैं। इसकी पूजा करने से आपको शनिदेव की कृपा भी प्राप्त होती है। साथ में सदैव आपके घर में सुख-शांति बनी रहती है। 

PunjabKesari

बेल पत्र का पौधा लगाएं

सावन महीने में शिवलिंग पर भगवान शिव को बेल पत्र भी चढ़ाया जाता है। मान्यता है कि भगवान शिव को बेल पत्र बहुत ही प्रिय होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, आप इस महीने में बेल पत्र का पौधा घर में लगा सकते हैं। इससे आपके घर के वास्तु दोष भी खत्म होते हैं। ऐसा माना जाता है जिस घर में बेल पत्र का पौधा हो, वहां कभी भी पैसों की समस्या नहीं आती।  मां लक्ष्मी भी सदैव आपने कृपा बनाकर रखती हैं। 

PunjabKesari

Related News