25 APRTHURSDAY2024 10:23:06 AM
Nari

ये चीजें रखने से सुगंधित रहेगा आपका आशियाना, घर में आएगी सुख-समृद्धि

  • Edited By palak,
  • Updated: 11 Oct, 2022 01:47 PM
ये चीजें रखने से सुगंधित रहेगा आपका आशियाना, घर में आएगी सुख-समृद्धि

घर साफ-सुथरा और खूशबूदार हो तो मां लक्ष्मी की कृपा रहती हैं। मां लक्ष्मी को साफ-सफाई और ताजगी बहुत भाती है। धन की देवी मां लक्ष्मी जल्दी किसी से प्रसन्न नहीं होती। लेकिन फिर भी यदि आप मां को प्रसन्न रखना चाहते हैं घर की सुगंधित रखें। सुंगधित घर में पॉजिटिव एनर्जी का आगमन होता है और वातावरण में भी ताजगी रहती है। घर में सुख-समृद्धि का भी आगमन होता है। कई लोग घर में खुशबू बनाए रखने के लिए रुम फ्रेशनर का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन रुम फ्रेशनर की खुशबू कुछ समय के लिए ही सीमित रह पाती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में खुशबू होने से पॉजिटिव एनर्जी का संचार होता है। चलिए आपको बताते हैं कि ऐसी चीजें जो आपके घर को खुशबूदार बनाएंगी..

धूप और अगरबत्ती

धूप और अगरबत्ती को शुभता का प्रतीक माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, देवताओं की पूजा के अलावा आप इसे घर को खुशबूदार  बनाने के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं। खुशबू से घर में सुख-समृद्धि का वास होगा और घर का माहौल भी पॉजिटिव रहेगा 

PunjabKesari

लोबान 

लोबान का इस्तेमाल आप घर को खुशबूदार बनाने के लिए कर सकते हैं। लोबन के धुएं से आप घर को पॉजिटिव बना सकते हैं। इससे घर की नेगेटिव एनर्जी भी खत्म होगी और घर में देवताओं का भी वास होगा। 

PunjabKesari

ताजे फूल आएंगे काम

घर को प्राकृतिक खुशबू देने के लिए भी आप ताजे फूलों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा आप गुलाब की पंखुड़ियों को कांच के बर्तन में डालकर अपने घर में रख सकते हैं। इससे घर में रखने से आपके घर में भी खूशबू बनी रहेगी। घर का माहौल भी पॉजिटिव रहेगा। 

PunjabKesari

चंदन 

वास्तु शास्त्र के अनुसार, चंदन को भी बहुत ही शुभ माना जाता है। आप घर में इसका इस्तेमाल खुशबू बढ़ाने के लिए कर सकते हैं। इसकी खुशबू मन को शांति देती है। इसके अलावा आप कपूर और लौंग का इस्तेमाल भी घर को खुशबूदार बनाने के लिए कर सकते हैं। 

PunjabKesari
 

Related News