29 APRMONDAY2024 3:33:26 PM
Nari

घर में आएगी Positivity, बस फॉलो करें ये वास्तु नियम

  • Edited By palak,
  • Updated: 01 Oct, 2023 03:06 PM
घर में आएगी Positivity, बस फॉलो करें ये वास्तु नियम

हर व्यक्ति चाहता है कि उसका घर हमेशा खुशियों से भरा रहे घर में कोई कमी न हो। बरकत रहे और परिवार के सदस्यों का स्वास्थ्य अच्छा रहे लेकिन कई बार इन सब के विपरित चीजें होने लगती हैं इसका कारण घर में मौजूद वास्तु दोष हो सकता है। वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसे नियम बताए गए हैं जिनका घर में पालन करने से सुख-समृद्धि और सौभाग्य रहता है। आइए जानते हैं इनके बारे में....

साफ-सुथरा रखें घर 

यदि घर में अच्छे से साफ-सफाई न की जाए तो धूल-मिट्टी पैदा हो जाती है और जाले लगने लगते हैं। जिसके कारण घर की दीवारों पर कीटाणु पनपने लगते हैं। वास्तु मान्यताओं के अनुसार, समय-समय पर दीवारें और घर की साफ-सफाई करते रहना चाहिए। दीवारों पर जमी धूल और गंदगी घर में नेगेटिव एनर्जी पैदा करते हैं। घर में लग रहे मकड़ी के जाले तनावपूर्ण माहौल पैदा करते हैं। इसलिए घर को हमेशा साफ-सुथरा रखना चाहिए। 

PunjabKesari

पूजा और भजन कीर्तन 

हर सुबह के समय घर में भजन कीर्तन होना भी शुभ माना जाता है। इस दौरान निकलने वाले मधुर स्वर घर की नेगेटिव एनर्जी दूर करते हैं और घर में सुख-शांति का माहौल बना रहता है। इसके अलावा शंख बजाना भी घर में शुभ माना जाता है इससे घर का माहौल अच्छा रहता है। पूजा के बाद घर में शंख का जल छिड़कें इससे वास्तु दोष दूर होगा और भगवान का आशीर्वाद भी बना रहता है।

सूर्य प्रणाम करें 

पूर्व दिशा के स्वामी ग्रह सूर्य माने जाते हैं। सूर्य को धन-संपत्ति, आरोग्य  और कीर्ति देने वाला ग्रह माना जाता है। सुबह के समय सूर्य से मिलने वाली एनर्जी पॉजिटिविटी का संचार करती है।  इसके अलावा रोज सुबह सूर्य नमस्कार करने से अच्छी आयु, वैभव और सौभाग्य मिलता है।  

PunjabKesari

दीपक 

घाय के घी का दीपक घर में जलाना बहुत शुभ माना जाता है इससे घर की नेगेटिविटी दूर होती है। दीपक जलाने से घर का वास्तु दोष भी दूर होता है और नेगेटिव एनर्जी दूर होती है।

पेड़-पौधे 

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में पेड़-पौधे लगाने से वास्तु दोष दूरहोता है और यह घर में शुद्ध ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ाते हैं जिससे घर के लोगों का स्वास्थ्य अच्छा रहता है। हरे-भरे पेड़ पौधे देखकर मन को भी एक अलग सुकून मिलता है और तनाव दूर होता है।  

PunjabKesari
 

Related News