22 FEBSUNDAY2026 10:52:53 AM
Nari

"उन लड़कियों के शव अभी भी अस्पताल में हैं..." मणिपुर में हो चुकी है बर्बरता की सारी हदें पार

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 22 Jul, 2023 10:57 AM

मणिपुर में कुकी समुदाय की दो महिलाओं को सड़कों पर नग्न घुमाने की भयावह घटना ने पूरे देश को शर्मसार कर दिया है। इस घटना को देख हम  स्तब्ध तो है ही साथ में एक डर भी पैदा हो गया है कि अगर अभी आवाज नहीं उठाई तो देश के हालात और बदतर होते जाएंगे। आपको यह जानकार हैरानी होगी कि मणिपुर में मैतेई और कुकी समुदाय के बीच बीते ढाई महीनों से जारी हिंसक संघर्ष के बीच कई महिलाओं के साथ बर्बरता हो चुकी है।

PunjabKesari
दो महिलाओं के साथ शर्मनाक घटना सामने आने के बाद देश भर में गुस्सा और रोष है लेकिन इस बीच बहुत सी महिलाएं ऐसी भी हैं जिनकी आवाज हम तक नहीं पहुंच पाई है। हाल ही में सीनियर जर्नलिस्ट बरखा दत्त ने अपने यू-ट्यूब चैनल 'मोजो स्टोरी' (Mojo Story)  में कुकी समुदाय की अधिकार कार्यकर्ता ग्लैडी हुनजन का इंटरव्यू लिया, जिसमें उन्होंने वो बातें बताई जिसकी जानकारी शायद बहुत कम लोगों को है। 

PunjabKesari
 ग्लैडी हुनजन का कहना है कि उन लड़कियों के बारे में कोई नहीं जानता जिनके शव अभी भी अस्पताल में पड़े हैं। उन्होंने बताया वायरल वीडियो से जुड़ी घटना से अलग एक घटना और हुई है जहां कॉलेज छात्रों का यौन उत्पीड़न किया गया और उनकी  बेरहमी से हत्या कर दी गई। उनकी हालत ऐसी कर दी गई थी कि परिवार वाले उनकर शव तक नहीं पहचान पाए थे। ग्लैडी का कहना है कि ये मामला मीडिया के सामने नहीं आया है। वो लड़कियों के शव अभी भी अस्पताल में हैं। 

 

PunjabKesari

इसी बीच मणिपुर सरकार ने आम जनता और मीडिया घरानों से दो महिलाओं को सड़कों पर नग्न घुमाने की भयावह घटना के बारे में सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो को हटाने की अपील की। राज्य के गृह विभाग ने एक अधिसूचना में कहा कि मौजूदा कानून और व्यवस्था की स्थिति खराब हो सकती है क्योंकि घटना के वीडियो शरारती तत्वों द्वारा विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर पोस्ट किए गए हैं। अधिसूचना में‘‘मीडिया घरानों सहित आम जनता से अपील की गई है कि वे सोशल मीडिया पर मौजूद किसी भी वीडियो , पोस्ट , री-पोस्ट को हटा दें या कथित घटना या अन्यथा से संबंधित किसी भी माध्यम से किसी भी सूचना , अफवाह, टिप्पणी , फैलाने से खुद को रोकें। 
 

Related News