29 APRMONDAY2024 9:05:19 AM
Nari

चमक जाएंगे आपके बर्तन, इन ट्रिक्स से करें Utensils की सफाई

  • Edited By palak,
  • Updated: 23 Oct, 2022 04:10 PM
चमक जाएंगे आपके बर्तन, इन ट्रिक्स से करें Utensils की सफाई

महिलाओं का ज्यादातर समय किचन में ही निकलता है। किचन की कई ऐसी चीजें भी होती हैं जिनकी यदि नियमित तौर पर सफाई न की जाए तो वह गंदी हो जाती हैं। ऐसे ही बर्तनों के साथ भी है। बर्तनों को अच्छे से साफ करना आसान नहीं होता। यदि बर्तनों सब्जी बनाते या दूध गर्म करने के दौरान जल जाए तो उसे साफ करना और भी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में महिलाएं जला हुआ बर्तन फैंक भी देती हैं। लेकिन आप जले हुए बर्तनों को फैंकने के जगह उनका दोबारा से इस्तेमाल कर सकती हैं। इन तरीकों के जरिए आप बर्तनों की चमक वापस ला सकती हैं। तो चलिए जानते हैं इन ट्रिक्स के बारे में...

चमकेंगे चिकनाई वाले बर्तन 

अगर आपके किसी बर्तन में चिकनाई लग गई है तो आप उसे साफ करने के लिए सिरके का इस्तेमाल कर सकती हैं। सिरका के साथ बर्तन को रगड़ें इससे आपका बर्तन एकदम नया जैसा दिखने लगेगा। 

PunjabKesari

प्रेशर कुकर होगा साफ 

अगर आपका प्रेशर कुकर गंदा और पुराना हो गया है तो उसे साफ करने के लिए आप वॉशिंग पाउडर, नींबू और पानी के मिश्रण का इ इस्तेमाल कर सकती हैं। इन तीनों चीजों से एक मिश्रण तैयार कर लें। मिश्रण को कुकर में डालें और उबाल लें। उबालने के बाद बर्तन साफ करने वाले स्क्रबर से रगड़कर बर्तनों को चमका लें। 

साफ होगा जला हुआ बर्तन 

जले हुए बर्तन को साफ करने के लिए आप उसमें एक प्याज डालें। उबालने के बाद बर्तन को साबुन से साफ कर लें। इससे आपके बर्तनों की चमक पहले जैसी दिखेगी। 

PunjabKesari

बर्तन में जमी हुई मैल होगी साफ 

यदि आपकी किचन में पड़े बर्तनों में मैल जम गई है तो आप उसकी भी सफाई कर सकते हैं। बर्तन की मैल साफ करने के लिए आप उसमें थोड़ा सा नींबू और सिरका डालें। दोनों चीजों से तैयार मिश्रण को उबाल लें। इस मिश्रण से बर्तन आसानी से साफ हो जाएंगे। 

एल्यूमीनियम के बर्तन चमकेंगे 

आप एल्यूमीनियम के बर्तन को चमकाने के लिए इन बर्तनों में थोड़ा सा नमक और गर्म पानी डालें। 10 मिनट के लिए मिश्रण को रहने दें। तय समय के बाद बर्तन को साफ पानी से धो लें। बर्तनों में जमी गंदगी आसानी से निकल जाएगी। 

PunjabKesari


 

Related News