20 APRSATURDAY2024 8:11:29 AM
Nari

अंकिता से पंगा लेना शिबानी को पड़ा भारी, यूजर्स ने विकिपीडिया पेज से की छेड़छाड़

  • Edited By Bhawna sharma,
  • Updated: 12 Sep, 2020 10:54 AM
अंकिता से पंगा लेना शिबानी को पड़ा भारी, यूजर्स ने विकिपीडिया पेज से की छेड़छाड़

बाॅलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को एनसीबी ने ड्रग मामले में गिरफ्तार किया है। बीते दिन कोर्ट ने रिया की जमानत अर्जी भी खारिज कर दी है। जिसके बाद से रिया को अब 22 सितंबर तक जेल में ही दिन काटने होंगे। इसी बीच रिया की दोस्त शिबानी दांडेकर ने एक्ट्रेस के लिए आवाज उठाते हुए अंकिता लोखंडे पर निशाना साधा।

PunjabKesari

शिबानी दांडेकर ने रिया की गिरफ्तारी का विरोध किया और अंकिता को खूब खरी-खोटी सुनाई। शिबानी ने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए लिखा, 'अंकिता लोखंडे स्पष्ट रूप से अपनी प्रसिद्धि चाहती है और इसके लिए रिया को निशाना बनाया जा रहा है। क्योंकि वह सुशांत के साथ अपने रिश्तों को नहीं संभाल सकी।' शिबानी दांडेकर का किया ये पोस्ट सुशांत के फैंस को पसंद नहीं आया। उन्होंने शिबानी को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया।

 

PunjabKesari

 

इसी बीच कुछ यूजर्स ने तो शिबानी के विकिपीडिया पेज के साथ भी छेड़छाड़ कर दी। एक यूजर ने सोशल मीडिया पर शिबानी के विकिपीडिया पेज की तस्वीर शेयर की है। जिसमें शिबानी के लिए गलत शब्दों क इस्तेमाल किया गया है। उस पर लिखा गया है कि शिबानी दांडेकर एक भारतीय फ्लाॅप सिंगर, एक्ट्रेस, गोल्ड डिगर और एंकर है। इस पेज पर आगे लिखा गया है कि शिबानी ने अमेरिकन टेलीविजन से अपने फ्लाॅप करियर की शुरूआत की थी। 

 

PunjabKesari

 

भारत आने के बाद शिबानी को फेम पाने के लिए एक अमीर लड़के की तलाश थी। जिसके बाद उसने एक्टर फरहान अख्तर को डेट करना शुरू कर दिया। आपको बता दें शिबानी की पोस्ट का अंकिता लोखंडे ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया था।

Related News