25 APRTHURSDAY2024 7:54:39 PM
Nari

पेट की समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

  • Edited By Meenu bala,
  • Updated: 04 Jul, 2018 06:34 PM
पेट की समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

गलत खान-पान के कारण पेट की समस्याएं बढ़ती जा रही है और हर किसी को कभी न कभी पेट की समस्याओं को झेलना पड़ता है। पेट की बीमारियों के कुछ समान्य लक्षण हैं जैसे पेट दर्द होना, उल्टी आना, डायरिया, कब्ज आदि। अगर आपको भी कभी इन समस्याओं से गुजरना पड़े तो आप कुछ घरेलू उपायों से बड़ी आसानी से छुटकारा पा सकते हैं। आइए जानिए प्रॉब्लम के हिसाब से किन-किन घरेलू चीजों का इस्तेमाल किया जा सकता है?

पुदीना
पेट में दर्द, कांस्टीपेशन, डायरिया जैसी समस्या होने पर पुदीना काफी फायदेमंद है। कम से कम 2 सप्ताह में 1 बार पुदीने के सप्लीमेंट लेने से पेट दर्द की समस्या कम होती है। इसके अलावा पुदीने के तेल से डाइजेस्टिव ट्रैक्ट की रोजाना मालिश करने से मसल्स रिलैक्स फील करते है और साथ ही डायरिया की समस्या से भी छुटकारा मिलता है।

कैमोमाइल
हाजमा खराब होने, उल्टी आने, जी मचलने पर कैमोमाइल के फूल इस्तेमाल किए जा सकते हैं। इसे सूखा कर भी खाया जा सकता है या फिर इसकी चाय बना कर पी सकते है। कीमोथैरेपी करवाने के बाद अगर केमोमाइल लिया जाए, तो उल्टी का अहसास कम हो जाता है। 

जीरा
दस्त की समस्या से छुटकारा पाने के लिए जीरा काफी कारगार उपाय है। इस समस्या के होने पर आधे चम्मच जीरे को चबाकर खाएं या फिर गुनगुने पानी के साथ खाएं। इस उपाय को करने से दस्त एकदम बंद जाएंगे। 

 सेब
सेब में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो अपच और कब्ज की समस्या से छुटकारा दिलाने में मदद करता है। इसके लिए सेब को छिलके समेत खाएं। इसके अलावा सेब के रंस का सिरका भी पेट के हाजमा सही रखने में मदद करता है। इसे इस्तेमाल करने के लिए 1 कप पानी में 1 चम्मच सेब का सिरका और शहद मिला कर पीएं।

हर्बल टी
पेट गैस की समस्या से राहत पाने के लिए हर्बल टी काफी फायदेमंद है। इसमें एंटीऑक्‍सीडेंट भरपूर मात्रा में होता हैं जो शरीर विषैले पदार्थ बाहर निकालने में मदद करता हैं। 


 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News