16 APRTUESDAY2024 8:33:34 PM
Nari

बालों को झड़ने से रोकेगा प्याज, यूं करें इसका इस्तेमाल

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 10 Jan, 2021 11:55 AM
बालों को झड़ने से रोकेगा प्याज, यूं करें इसका इस्तेमाल

प्याज हमारे किचन का बेहद अहम हिस्सा है। ये खाने का स्वाद तो बढ़ाता ही है साथ ही इसमें कई ऐसे न्यूट्रिएंट्स होते हैं जो इसे हमारी डाइट का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बनते हैं। प्याज सिर्फ खाने के लिए ही नहीं बल्कि बालों को झड़ने से रोकने के लिए भी बहुत उपयोगी है।

प्याज में फॉलिक एसिड, विटामिन सी, ई, बी, फॉसफोरस, जिंक, पोटैशियम, कारोटीन, मैग्नीशियम जैसे कई एलिमेंट्स होते हैं जो हेयर ग्रोथ बढ़ाते हैं और बालों का झड़ना कम करते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि प्याज किस तरह से बालों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। साथ ही वो कौन से हेयर पैक्स हैं जो सबसे ज्यादा फायदेमंद हैं। 

क्या हैं फायदे?

- प्याज के लगातार इस्तेमाल से बाल शाइनी होते हैं। 

- प्याज में एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं जो बालों को जल्दी सफेद होने से बचाते हैं। 

- इससे बालों में जुएं नहीं होती और ये डैंड्रफ से लड़ता है।

- बालों की ग्रोथ के लिए बहुत अच्छा है और बालों में वॉल्यूम आती है।

- ये ब्लड सर्कुलेशन के लिए अच्छा है। 

- इसकी एंटी-बैक्टीरियल प्रॉपर्टी कई तरह के स्कैल्प इन्फेक्शन को दूर करती है और हेयर लॉस रोकती है। 

घर में कैसे बनाएं प्याज का रस-

PunjabKesari

अपने बालों की लेंथ के हिसाब से एक या दो बड़े प्याज लें और उन्हें अच्छे से धोकर काट लें। अब इसे ब्लेंडर में पीस लें और किसी कपड़े या फिर छलनी की मदद से इसे छान लीजिए। ताकि आप ताज़ा प्याज का रस निकाल सकें। 

स्कैल्प का ब्लड सर्कुलेशन ठीक करने के लिए हेयर मास्क

ऑलिव ऑयल और प्याज से बना हेयर मास्क बालों के ब्लड सर्कुलेशन के लिए काफी अच्छा होता है। इससे डैंड्रफ भी खत्म होता है। इससे हेयर फॉलिकल्स भी बेहतर होते हैं बाल सॉफ्ट, हेल्दी और मोटे होते हैं। 

कैसे बनाएं-

- 4-5 चम्मच प्याज के रस में 2 चम्मच ऑलिव ऑयल मिलाएं। 

- इस मिक्सचर को स्कैल्प में सर्कुलर मोशन में लगाएं। 

- 1-2 घंटे बाद शैम्पू करें और कंडीशनर भी लगाएं। 

- हर हफ्ते इसे लगाएं।

2. ड्राई और डैमेज बालों के हेयर मास्क

प्याज और शहद दोनों में ही एंटीऑक्सिडेंट के गुण होते हैं जिनसे बालों की डैमेज प्राॅब्लम खत्म होती है। ये बालों में मॉइश्चर बनाए रखता है और नेचुरल कंडीशनर का काम करता है। इससे हेयर फॉल भी कम होता है। 

कैसे बनाएं-

- 1 चम्मच ऑर्गेनिक शहद को आधा कप प्याज के रस में मिलाएं।

- इसे अच्छे से अपने स्कैल्प से लेकर बालों के अंत तक लगाएं और मसाज करें। 

- आधा घंटा अपने बालों में लगाए रखने के बाद माइल्ड शैम्पू और हेयर कंडीशनर से धो लें। 

- इसे हफ्ते में एक बार इस्तेमाल करें। 

PunjabKesari

3. फ्रिजी और कैमिकल लगे बालों के हेयर मास्क

स्ट्रेटनिंग, स्मूथनिंग या कलर करवाने से बाल कैमिकल ट्रीटेड हो जाते हैं। दही और प्याज को एक साथ मिलकर बनाए गए हेयर पैक से न सिर्फ हेयर फॉल कम होता है बल्कि इससे फ्रिजी और डैमेज बालों को पोषण भी मिलता है। ये बालों का पीएच लेवल बैलेंस बनाए रखता है। 

कैसे बनाएं-

- 5-6 चम्मच प्याज के रस के साथ दो चम्मच गाढ़ा दही मिलाएं। 

- इसे स्कैल्प सहित पूरे बालों में लगाएं। 

- इसे 30-40 मिनट तक लगा रहने दें। फिर शैम्पू और हेयर कंडीशनर से धो लें।

Related News