19 APRFRIDAY2024 2:56:37 AM
Nari

Republic Day Special: बच्चों के लिए 30 मिनट में बनाएं ट्राई Macaroons

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 24 Jan, 2021 03:08 PM
Republic Day Special: बच्चों के लिए 30 मिनट में बनाएं ट्राई Macaroons

गणतंत्र दिवस के मौके पर ट्राई कलर रेसिपी से बेहतर और क्या हो सकता है। ऐसे में इस अवसर पर आप बच्चों के लिए स्वादिष्ट मैकरून बना सकते हैं। खास बात तो यह है कि इसे बनाने में आपको सिर्फ 30 मिनट का समय लगेगा। तो चलिए आपको बताते हैं इसे बनाने की रेसिपी...

सामग्री (6 सर्विंग्स)

आलमंड पाउडर - 250 ग्राम
एग व्हाइट - 300 ग्राम
फूड कलर - 10 बूँदें
व्हाइट चॉकलेट - 350 ग्राम
आइसिंग शुगर - 400 ग्राम
पाउडर चीनी - 300 ग्राम
वनीला एसेंस - 8 बूंदें

PunjabKesari

बनाने की विधिः

1. सबसे पहले एक बाउल में एग व्हाइट को अच्छी तरह फेंट लें। इसके बाद इसमें शुगर मिलाकर दोबारा फेंटे।
2. इसमें आलमंड पाउडर मिक्स करके मिक्चर को दो भागों में बांट लें।
3. इसमें से एक हिस्से में ऑरेंज और एक में ग्रीन फूड कलर मिक्स करें।
4. दोनों मिश्रण को  लगभग 2 इंच  के अलग-अलग पाइपिंग बैग में भरें।
5. इसे कम से कम 10-12 मिनट के लिए 150 डिग्री सेल्सियस पर बेक कर लें।
6. सफेद चॉकलेट गैंचे बनाएं, इसमें वेनिला एसेंस और आइसिंग शुगर डालें।
7. अब ऑरेंज और ग्रीन मैकरून में सफेद चॉकलेट गैंचे भरें। इसी तरह सभी मैकरून तैयार कर लें।
8. लीजिए आपके ट्राई कलर मैकरून तैयार है।

PunjabKesari

Related News