27 APRSATURDAY2024 4:18:06 PM
Nari

पीतल के बर्तन की चली गई है Shine तो इन आसान Tricks  से लाएं वापस

  • Edited By palak,
  • Updated: 12 Nov, 2022 02:45 PM
पीतल के बर्तन की चली गई है Shine तो इन आसान Tricks  से लाएं वापस

किचन में महिलाएं ज्यादातर स्टील या फिर नॉन स्टिक बर्तनों का ही इस्तेमाल करती हैं। लेकिन पुराने समय में दादी-नानी ज्यादातर पीतल के बर्तन में ही खाना बनाती थी। आज भी बहुत से घरों में इन बर्तनों का प्रयोग किया जाता है। पूजा घर में भगवान की मूर्तियां, दीए और थाली आज भी पीतल से बनी ही इस्तेमाल की जाती है। लेकिन इन बर्तनों पर लगे हुए जिद्दी दाग आसानी से साफ नहीं हो पाते। ऐसे में यदि आप भी पीतल के जिद्दी दाग साफ करने के हैक्स तराश रहे हैं तो इन चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...

 सिरका 

आप सिरके से पीतल के बर्तनों की चमक वापस ला सकते हैं। इस बर्तन में थोड़ा सा सिरका और नमक लगाएं। दोनों चीजों को मिक्स करके बर्तन को रगड़ें। 5 मिनट के बाद बर्तन को गर्म पानी से धो लें। इससे बर्तनों पर जमे जिद्दी दाग आसानी से निकल जाएंगे। 

PunjabKesari

इमली 

इमली का इस्तेमाल आप पीतल के बर्तन को साफ करने के लिए कर सकते हैं। इमली को 15 मिनट के लिए पानी में भिगोएं। तय समय के बाद इसका पल्प निकाल लें। इसके बाद पल्प को बर्तन पर अच्छे से रगड़ लें । इससे बर्तनों पर मौजूद सारी गंदगी आसानी से निकल जाएगी और बर्तन चमक जाएंगे। 

बेकिंग सोडा 

बेकिंग सोडा बर्तनों को चुटकियों में साफ कर देता है। ऐसे में आप एक बर्तन में 1 चम्मच बेकिंग सोडा और नींबू का रस मिलाएं। पेस्ट को बर्तन की गंदी वाली जगह पर रगड़ें। 10 मिनट के बाद बर्तन गर्म पानी से धो लें। इससे बर्तन में मौजूद गंदगी आसानी से निकल जाएगी। 

PunjabKesari

नींबू और नमक 

आप नींबू और नमक का इस्तेमाल करके पीतल के बर्तनों में मौजूद गंदगी आसानी से निकाल सकते हैं। एक चम्मच नींबू के रस को नमक में मिलाएं। दोनों चीजों को अच्छे से मिक्स करें और बर्तन की गंदी वाली जगह पर लगाएं। 10 मिनट के बाद बर्तन को सादे पानी से धो लें। बर्तन की चमक वापस आ जाएगी। 

PunjabKesari


 

Related News