29 APRMONDAY2024 2:03:34 AM
Nari

Republic Day Special: तिरंगा केक

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 26 Jan, 2024 05:13 PM
Republic Day Special: तिरंगा केक

आज का दिन इतिहास के नजरिए से बड़ा ही खास है। आज 26 जनवरी का दिन देश का संविधान बना था। इस दिन ऑफिस और स्कूल की छुट्टी होती है और लोग जश्न मनाने के लिए पार्टी करते है। अगर आप भी आज पार्टी कर रहे हैं या घर पर मेहमान कर रहे हैं तो फटाफटा ये तिरंगा केक बना लें... 

PunjabKesari

केक बनाने के लिए सामग्री

मैदा- 1 1/4 कप
बेकिंग सोडा- 1/4 छोटा चम्मच
बेकिंग पाउडर- 1/4 छोटा चम्मच
ऑरेंज रंग ( खाने वाला)- 6 से 8 बूंदे
हरा रंग (खाने वाला)- 6 से 8 बूंदे
वेनिला एसेंस- 6- 7 बूंदे
मक्खन- 1/4 कप
दही- 1/2 कप
दूध- 1/4 कप
शक्कर- 3/4 कप 

केक बनाने की रेसिपी

- केक को बनाने के लिए बाउल में मैदा, बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा को छान लें।

- दूसरे बाउल में शक्कर और दूध मिलाएं। फिर दही और मक्खन डालकर अच्छी तरह मिलाएं।

- अब लिक्विड चीजों के साथ सूखी चीजें मिलाएं। फिर इसमें वनिला एसेंस डालें।

- अब इस बेटर को 3 हिस्सों में बांट लें।

- एक हिस्से में ऑरेंज फूड कलर मिलाएं, दूसरे भाग में हरा फूड कलर मिलाएं और तीसरे भाग को सफेद ही रहने दें।

- एक बेकिंग टिन को ग्रीस कर लें और फिर बैटर को टिन में डालें। ( सबसे पहले हरा, फिर सफेद और उसके बाद ऑरेंज)

- अब इस केक टिन को पहले से गर्म ओवन में 180 डिग्री सेंटीग्रेड पर 20 से 30 मिनट के लिए अच्छी तरह से बेक कर लें।

- टाइम पूरा होने के बाद टूथपिक के साथ चैक कर लें।

- टूथपिक अगर साफ बाहर आती है तो केक पूरी तरह से बेक हो गया है।
PunjabKesari

Related News