25 APRTHURSDAY2024 9:53:12 PM
Nari

खट्टी दही फेकें नहीं, खाने का जायका बढ़ाने के लिए ऐसे करें इस्तेमाल

  • Edited By neetu,
  • Updated: 12 Oct, 2021 03:11 PM
खट्टी दही फेकें नहीं, खाने का जायका बढ़ाने के लिए ऐसे करें इस्तेमाल

किचन में 2 दिन से ज्यादा दही रखा रहने से यह खट्टा होने लगता है। ऐसे में महिलाएं इसे खाने की जगह फेंकना सही समझती है। मगर दही पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें मौजूद प्रोबायोटिक शरीर में गुड बैक्टीरिया को बढ़ाने का काम करते हैं। ऐसे में आप इस खट्टी दही को फेंकने की जगह पर कुछ चीजों में मिलाकर इसका सेवन कर सकती है। जी हां, आप खट्टी दही से अलग-अलग पकवान का स्वाद बढ़ा सकती है। चलिए जानते हैं खट्टी दही के इस्तेमाल के कुछ खास टिप्स...

PunjabKesari

दही कबाब

आप इस खट्टी दही से दही कबाब बना सकती है। इससे आपको दही फेंकना नहीं पड़ेगा। इसके साथ ही आपको सुबह या शाम के नाश्ते में टेस्टी स्नैक मिल जाएंगे। इसके लिए एक कटोरी खट्टी दही, बेसन, लाल मिर्च, नमक, अदरक डालकर मिलाएं। गाढ़ा सा बैटर तैयार करें। उसके बाद नॉन स्टिक पैन पर घी लगाएं। फिर थोड़ा सा मिश्रण डालकर इसे गोलाकार शेप दें दें। इसे दोनों ओर से सेंक लें। तैयार दही कबाब को हरी व लाल चटनी के साथ सर्व करें।

ढोकला और डोसे के बैटर में मिलाएं खट्टी दही

आप डोसा और ढोकला बैटर में भी खट्टी दही मिला सकती है। इससे उसका टेक्स्ट स्पंजी और स्मूद होगा। इसके साथ ही आपकी डिश का टेस्ट दोगुना हो जाएगा।

PunjabKesari

दही-आलू की सब्जी में मिलाएं

खट्टे दही और आलू की सब्जी भी बेहद टेस्टी होती है। आप आलू की सब्जी बनाने के बाद इसमें दही मिलाकर थोड़ी देर पकाएं। फिर इसे खाने का मजा लें।

ग्रेवी का जायका बढ़ाएं

आप किसी भी ग्रेवी वाली सब्जी का स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें खट्टी दही मिला सकती है।

PunjabKesari

भटूरे में मिलाएं

भटूरों का आटा गूंधने समय इसमें खट्टी दही मिलाएं। इससे आपके भटूरे ज्यादा मुलायम और टेस्टी बनेंगे।

चीले के बैटर में मिलाएं

बेसन, मूंग दाल आदि का चीला लोग अक्सर बनाकर खाते हैं। ऐसे में आप चीले के बैटर में खट्टी दही शामिल कर सकती हैं। इससे यह और भी क्रिस्पी व टेस्टी बनेंगे।

 

 

Related News