27 APRSATURDAY2024 2:56:43 PM
Nari

Beauty Hacks: पूरा दिन रहेगी परफ्यूम की खुशबू बस अपना लें ये टिप्स

  • Edited By neetu,
  • Updated: 28 Apr, 2021 11:36 AM
Beauty Hacks: पूरा दिन रहेगी परफ्यूम की खुशबू बस अपना लें ये टिप्स

गर्मियों में अधिक पसीना आने की समस्या रहती है। कई लोगों को पसीने से बदबू आने की भी शिकायत होती है। ऐसे में लड़कियां इनसे बचने के लिए बॉडी मिस्‍ट या परफ्यूम लगाती है। ये शरीर को महकाने के साथ फ्रेश फील करवाने में मदद करते हैं। मगर अक्सर इसकी खुशबू कुछ ही देर में खत्म हो जाती है। भले ही परफ्यूम कितना भी मंहगे ब्रांड का हो। असल में, इसके पीछे का कारण परफ्यूम नहीं बल्कि आपका इसे लगाने का गलत तरीका होता है। 


जी हां, गलत तरीके से परफ्यूम व बॉडी मिस्ट का इस्तेमाल करने से इसकी खूशबू लंबे समय तक नहीं रहती है। ऐसे में अगर आप भी इस समस्या से परेशान है तो चलिए आज हम आपको कुछ टिप्स बताते हैं, इसकी मदद से आप लंबे समय तक इसकी महक महसूस कर पाएंगी। 

- परफ्यूम की बोतल अधिक हिलाने से बचें

आमतौर पर लोग परफ्यूम की बोतल को हिलाकर यूज करते हैं। मिल ऐसा करना गलत है। इसे हमेशा धीरे से उठाकर ही लगाना चाहिए।‌ साथ ही परफ्यूम की बोतल को हमेशा सीधे रखना चाहिए। इससे इसकी क्‍वालिटी व महक लंबे समय तक बरकरार रहेगी।

- पेट्रोलियम जेली आएगी काम

परफ्यूम लगाने से पहले अपने पल्‍स प्‍वाइंट्स यानी कलाई, गर्दन, एलबो के अंदरूनी हिस्‍से के पास पेट्रोलियम जेली लगाएं। इससे परफ्यूम की खुशबू लंबे समय तक टिकी रहेगी।

PunjabKesari

- हेयर ब्रश पर स्‍प्रे करने बनेगा काम

बालों को संवारने से पहले अपने हेयर ब्रश पर परफ्यूम स्‍प्रे करें। फिर बालों की कंघी करें। इससे बालों लंबे समय तक महकते रहेंगे।

- मॉश्‍चराइजर जरूरी

लंबे समय तक परफ्यूम को ठिकाने के लिए इसे लगाने से पहले मॉश्चराइजर लगाएं। इससे आप लंबे समय तक महकती रहेंगी।

- कलाई को आपस में रगड़ना गलत

अक्सर लोग परफ्यूम लगाकर दोनों कलाइयों को आपस में रगड़ते हैं। मगर ऐसा करने से बचना चाहिए। असल में इससे परफ्यूम की खुशबू जल्दी उड़ जाती है। 

- परफ्यूम को बाथरूम में ना रखें

अगर आप परफ्यूम को बाथरूम में स्टोर करती है तो अपनी इस आदत को बदल लें। असल में यहां मौजूद ह्यूमिड और डैम्‍प से परफ्यूम की खुशबू वीक होती है। ऐसे में कुछ ही घंटों में इसका असर खत्म हो जाता है।

PunjabKesari

- परफ्यूम की खाली बोतल ऐसे करें यूज

खाली हो रही परफ्यूम की बोतल में थोड़ा सा लोशन या मॉश्चराइजर भरें। फिर इसे यूज करने से आप अपने फेवरेट परफ्यूम की खुशबू  का फायदा उठा सकते हैं।
 

Related News