18 APRTHURSDAY2024 2:44:51 PM
Nari

न्यूली मैरिड कपल्स अपनाएं ये टिप्स, रिश्ते में बनी रहेगी मजबूती

  • Edited By neetu,
  • Updated: 19 Nov, 2020 01:25 PM
न्यूली मैरिड कपल्स अपनाएं ये टिप्स, रिश्ते में बनी रहेगी मजबूती

पति-पत्नी की रिश्ता बहुत-ही खास होता है। इसमें प्यार, भरोसा होने से ही रिश्ता मजबूत बनता है। किसी भी तरह की कोई परेशानी या मनमुटाव होना रिश्ते में खटास डालने का काम करता है। खासतौर पर नए रिश्ते को मजबूत बनाने में कुछ बातों का खास ध्यान रखने की जरूरत होती है। तभी शादीशुदा जिंदगी अच्छे से बीत सकती है। ऐसे में अगर आपकी नई-नई शादी हुई है या होने वाली है तो आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताते हैं। इन्हें अपनाकर आप शादी के बाद अपनी नई जिंदगी की शुरूआत अच्छे से कर सकते हैं। 

जिम्मेदारी करें तय 

पार्टनर के साथ बैठकर घर की जिम्मेदारियों को समझें व तय करें। अगर आप दोनों वर्किंग है तो घर का बजट तैयार कर अपने खर्चों को बांटे। साथ ही घर के कामों में भी बराबर का हिस्सा लें।

PunjabKesari

समझौता है जरूरी

रिश्ते को निभाने के लिए समझौता करना बहुत जरूरी है। इससे शादीशुदा जिंदगी अच्छे से बितती है। अगर आपकी नई-नई शादी हुई है तो पार्टनर को समझें। हो सकता है आपको उनकी कुछ आदतें पसंद ना आए मगर उनकी खुशी के लिए उसे अपनाएं। इससे उनका आप पर भरोसा बढ़ेगा। साथ ही रिश्ता मजबूत होने में मदद मिलेगी।

बातों को छुपाएं ना 

पार्टनर से बातें छुपाने की गलती ना करें। अगर आपके मन में कोई बात है तो सीधे उनसे कहें। बात को छुपाना या मन में रखना किसी समस्या का हल नहीं है। हो सकता है कि आपको साथी की कोई बात बुरी लगे। ऐसे में उनसे इस बारे में प्यार से बात करके समस्या को सुलझाएं। साथ ही आपकी मैरिड लाइफ अच्छी से चलेगी। 

परिवार के लिए निकाले समय 

पार्टनर के साथ उनके परिवार को अहमियत देना भी जरूरी है। असल में, शादी दो लोगों को नहीं बल्कि दो परिवारों को जोड़ता है। इसलिए अपने ससुराल वालों के साथ समय बिताकर उनकी पसंद-नापसंद जानें। साथ ही आप अपने पार्टनर की पसंद व नापसंद उनके परिवार से जान सकते हैं। इससे आपके पार्टनर को भी खुशी मिलेगी। 

PunjabKesari

पर्सनल स्पेस दें

अक्सर न्यूली मैरिड कपल्स एक-दूसरे के साथ ज्यादा समय बिताते हैं। मगर ऐसा करना सही नहीं है। असल में, किसी भी रिश्ते में पर्सनल स्पेस होना बहुत जरूरी है। ताकि दोनों को अपनी जिंदगी अपने हिसाब से जीने में मदद मिले। 
 

Related News