27 APRSATURDAY2024 9:47:45 AM
Nari

अमीरों की दाल! इस डिश में लगता है Gold का तड़का, कीमत कर देगी हैरान

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 07 Mar, 2024 11:02 AM
अमीरों की दाल! इस डिश में लगता है Gold का तड़का, कीमत कर देगी हैरान

एक समय था जब लोग सोने के गहने पहना करते थे। लेकिन अब सोना खाने में भी मिल रहा है। सोने को अब एक शाही स्वाद के तौर पर चखा जा रहा है। सोने का रॉयल स्वाद चखाने वाले कोई और नहीं है बल्कि मास्टर शेफ सेलिब्रिटी शेफ रणवीर बरार हैं। इन्होंने अपने दुबई वाले रेस्टोरेंट 'कशकन' में खास दाल परोसी हैं जिसमें 24 कैरेट गोल्ड मिलाया जाता है। ये दुनिया की सबसे महंगी दालों में से है। इसके वीडियो ने सोशल मीडियो यूजर्स को दंग करके रख दिया है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Mehul Hingu (@streetfoodrecipe)

लकड़ी बक्से में परोसी जाती है ये दाल

इस स्पेशल डिश का नाम 'दाल कश्कन' है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इसके साथ कैप्शन लिखा था,“दुबई फेस्टिव सिटी मॉल के 'कशकन' (रेस्टोरेंट) में रणवीर बरार की 24 कैरेट गोल्डन तड़के वाली दाल”।  इसमें रेस्टोरेंट स्टाफ का एक शख्स बता रहा है कि शेफ रणवीर की इस स्पेशल दाल में खास तरीके से परोसा जाता है। वह कहते हैं कि जैसे पुराने जमाने में लोग गहने और हीरों को संदूक में ताला लगाकर रखते थे, इसलिए इस दाल को भी लकड़ी के संदूक में सहेजकर रखा जाता है और कस्मटर के सामने ही दाल में 24 कैरेट गोल्ट डस्ट का तड़का लगया जाता है।

यूजर्स ने किया लग्जरी डिश को ट्रोल

इस वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं।  लेकिन ये एक्सपेरिमेंट लोगों को पसंद नहीं आया और उन्होंने ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा- 'ये दाल खाकर सुबह सोने की चेन निकलेगी'।

PunjabKesari

वहीं एक अन्य ने कहा- 'तो इसको खाने है या तिजोरी में रखना है'।

PunjabKesari

वहीं एक अन्य ने कहा- 'राहुल गांधी का रेस्टोरेंट लग रहा है'। वहीं एक और ने कहा- 'इंसान दिन- व- दिन पागल हो रहा है'।

PunjabKesari

कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश 

बता दें कि ये शेफ रणवीर बरार ने दुबई में रेस्टोरेंट खोला है जिसका नाम कशकन है और ये दाल वहीं ही स्पेशल डिश है। इसकी कीमत 58 दिरहम यानी की 1300 रुपये है। शेफ ने इसके बारे में बात करते हुए बताया कि दाल कशकन 24 कैरेट सोने के स्वाद के साथ आती है, जो बेहतरीन मसालों और शुद्ध घी से तैयार की जाती है। इस दाल में चमकता सोने का हर कण भारत और दुबई को एक साथ जोड़ने की कहानी कहता है।

Related News