18 APRTHURSDAY2024 12:16:10 AM
Nari

BTFW Day 3: रॉयल ब्राइडल बन रैंप पर उतरी सोनाक्षी सिन्हा, ब्लैक लहंगे में दिव्या भी दिखी Gorgeous

  • Edited By Priya dhir,
  • Updated: 03 Oct, 2022 11:05 AM

बॉम्बे टाइम्स फैशन वीक का कल ग्रैंड फिनाले हुआ। फैशन शो के आखिरी दिन भी कई बॉलीवुड हसीनाएं रैंप पर उतरी। इस दौरान कोई ट्रेडीशनल लुक में दिखा तो कोई वेस्टर्न। पहले बात करते है एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा की जिनका ब्राइडल लुक काफी लाइमलाइट में रहा। डिजाइन अंजू मोदी की कलेक्शन की शो स्टॉपर रही सोनाक्षी ने कलरफुल बनारसी लहंगा पहना जिसके साथ उन्होंने हैवी ज्वैलरी कैरी की। बालों में एक्ट्रेस ने गजरा लगाया और साथ ही मिनिमम मेकअप किया। सोनाक्षी के लुक की खास बात थी उसका फ्रंट हेयर स्टाइल। रैंप पर सोनाक्षी एकदम रॉयल ब्राइड की तरह दिखी।

PunjabKesari

डिजाइनर अभिषेक शर्मा की कलेक्शन ‘A dream’ के लिए एक्ट्रेस मौनी रॉय रैंप पर उतरी। उन्होंने पेस्टल कलर की ड्रेस पहनी थी, जिसके साथ उन्होंने सिंपल हेयरस्टाइल कैरी किया। फैंस को मौनी का लुक कुछ खास पसंद नहीं आया।

 

बिग बॉस ओटीटी फेम दिव्या अग्रवाल डिजाइनर जोड़ी प्रशांत मजूमदार( Prashant Majumdar) और सायशा की कलेक्शन की शोस्टॉपर रही। दिव्या ने ब्लैक कलर का लहंगा पहना। कानों में हैवी ईयररिंग्स और खुले बालों में दिव्या अच्छी लग रही थी।

 

क्लोथिंग 'poshaksbymeera' के लिए सोशल वर्कर सीमा सिंह ने रैंप वॉक किया और ट्रेडीशनल वियर में वो अच्छी दिख रही थी।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

सिंगर तुलसी कुमार डिजाइनर अदा मल्लिक के लिए रैंप पर उतरी। उन्होंने ऑफ-शोल्डर व्हाइट ड्रेस पहनी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

तीन दिन चले इस फैशन शो में कई बॉलीवुड दीवाज ने रैंप वॉक किया और ज्यादा एक्ट्रेस ट्रेडीशनल लुक में नजर आईं। लेटेस्ट फैशन फॉलो करने के लिए आप भी इन हसीनाओं के स्टाइल को फॉलो कर अलग दिख सकती है।


 

Related News