17 JUNMONDAY2024 9:54:57 AM
Nari

ये 5 बातें बनाती हैं Anushka- Virat के बॉन्ड को स्ट्रांग

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 25 May, 2024 05:08 PM
ये 5 बातें बनाती हैं Anushka- Virat के बॉन्ड को स्ट्रांग

नारी डेस्क : जब बॉलीवुड में परफेक्ट कपल्स की बात होती है विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का नाम सबसे पहले आता है। दोनों एक दूसरे को बहुत ही स्ट्रांग स्पोर्ट सिस्टम हैं। अकसर ट्रोलिंग के बाद भी अनुष्का विराट को चीयर करने उनके मैच में जाती हैं, वो काबिले तारीफ था। वहीं ICC World Cup 2023 के फिनाले में हार से टूटे विराट को जैसे अनुष्का ने स्पोर्ट किया था, उसे देखकर तो फैंस का दिल पिघल गया था।

PunjabKesari

वहीं , विराट भी अपनी पत्नी पर खूब प्यार लुटाते हैं।  हाल ही में उन्होंने अनुष्का के बर्थडे को बेहद स्पेशल तरीके से सेलिब्रेट किया था। 

दोनों की केमिस्ट्री को देखकर बस ये ही दिल में आता है आता है कि काश हमारा भी पार्टनर के साथ रिलेशनशिप ऐसा ही हो। आइए आपको बताते हैं क्या चीजें बनाती हैं अनुष्का और विराट के रिश्ते को परफेक्ट...

एक- दूसरे के लिए समय निकालना

चाहे आप कितने भी व्यस्त क्यों नहीं है, लेकिन अपने पार्टनर के लिए वक्त जरूर निकालें। रिश्ते में भरोसा बनाए रखने के लिए सबसे जरूरी है पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करना। इसके साथ ही उनके साथ हर बात को खुलकर करें। विराट और अनुष्का को जहां मौका मिले एक दूसरे को टाइम जरूर देते हैं।

इज्जत करना

रिश्ते में पार्टनर की इज्जत करना और भरोसा बनाए रखना ही सबसे बड़ी ढाल होती है। इससे रिश्ते मजबूत बनता है। इसके साथ ही जरूरी है कि पार्टनर की इनसिक्योरिटी का भी ध्यान रखा जाए, जिससे वो आपको लेकर कभी इनसिक्योर महसूस न करें।

PunjabKesari

फैमिली ट्रिप या डेट प्लान करना

विराट और अनुष्का अपने ट्रिप्स की तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं। इन दोनों की लाइफ कितनी भी बिजी क्यों न हो, लेकिन एक दूसरे के साथ ट्रिप जरूर प्लान करते हैं। ये एक बेहतर तरीका है, जिससे पार्टनर्स को कुछ समय एक- दूसरे के साथ बिताने का मौका मिलता है। एक- दूसरे के साथ आप भी ट्रिप प्लान करके रिश्ता मजबूत बना सकते हैं।

आगे बढ़ने के लिए करें प्रोत्साहित

कई इंटरव्यूज में विराट ये जता चुके हैं कि उन्हें मोटिवेशन अपनी पत्नी अनुष्का से मिलती है। विराट का ये बातें उनके मजबूत रिश्ते की ओर इशारा करती हैं। अगर पार्टनर एक- दूसरे को आगे बढ़ने के लिए मोटिवेट करते हैं और खुलकर बात कर पाते हैं तो ये रिश्ते को मजबूत बनाने में मदद करता है।

PunjabKesari

एक- दूसरे को हमेशा सपोर्ट करना

अनुष्का बिना ट्रोलिंग की परवाह किए उनके मैच में उनको चीयर करने जाती हैं। जब विराट का 50वां शतक पूरा हुआ था तो अनुष्का ने उनके लिए स्टोरी भी लगाई थी। इससे पता चलता है कि दोनों एक दूसरे को कितना स्पोर्ट करते हैं। इससे रिश्ता मजबूत होता है।


 

Related News