27 APRSATURDAY2024 5:12:15 AM
Nari

शुक्र ग्रह कर रहें 23 मई को परिवर्तन, इन राशियों के बदल जाएंगे दिन

  • Edited By palak,
  • Updated: 17 May, 2022 08:07 PM
शुक्र ग्रह कर रहें 23 मई को परिवर्तन, इन राशियों के बदल जाएंगे दिन

राशियों में परिवर्तन होता ही रहता है। ऐसा ही एक परिवर्तन 23 मई को शुक्र राशि में होने जा रहा है। ज्योतिष शास्त्र में शुक्र देव को बहुत ही विशेष स्थान दिया गया है। ज्योतिष शास्त्र में शुक्र देव को भौतिक सुख, शौहरत,कला और बहुत सी चीजों का कारक माना जाता है। इन्हें वृष और तुला राशि का स्वामी माना जाता है। मीन शुक्र की उच्च राशि और कन्या उनकी नीच राशि मानी जाती है। यदि शुक्र का प्रभाव व्यक्ति की जिंदगी में अच्छा हो तो उसका भाग्य उदयच हो जाता है। 23 मई को शुक्र ग्रह में बदलाव होने जा रहा है।  तो चलिए आपको बताते हैं कौन-कौन सी राशियों पर इसका अच्छा प्रभाव पड़ेगा। 

सिंह राशि वाले जातक 

सिंह राशि के लिए यह परिवर्तन बहुत ही लाभकारी होगा। इस राशि के जातक इस दौरान कार्यक्षेत्र में उन्नति प्राप्त करेंगे। उनकी आमदनी भी बढ़ सकती है। कई घूमने का प्लान बन सकता है। किसी भी तरह की पैसों की समस्या से छुटकारा मिलेगा। 

PunjabKesari

मिथुन राशि वाले जातक

शुक्र का राशि परिवर्तन इस राशि के लिए भी बहुत ही फायदेमंद होता है। इस परिवर्तन के दौरान उन्हें गुप्त दुश्मनों से भी मुक्ति मिल सकती है। धन लाभ हो सकता है । परिवार के सदस्यों का साथ मिलेगा। पार्टनर के साथ संबंध अच्छे होंगे और दोनों साथ में अच्छा समय बिता सकेंगे। 

PunjabKesari

मीन राशि के जातक

शुक्र का राशि परिवर्तन इन राशि के जातकों के लिए सामान्य ही होगा। आप इस दौरान भूमि या फिर किसी भी प्रकार का वाहन खरीद सकते हैं। आप लोग यदि जमीन में निवेश करते हैं तो आर्थिक लाभ मिलेगा। किसी भी तरह के धार्मिक कार्यों के भागीदार बन सकते हैं। पार्टनर की सलाह जरुर लें आपको धन लाभ हो सकता है। आपकी शादीशुदा जिंदगी में भी खुशियां बनी रहेंगी। 

PunjabKesari

वृश्चिक राशि के जातक

शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन इस राशि के जातकों के लिए भी बहुत ही फायदेमंद होगा। इस दौरान इस राशि के जातकों के मान-सम्मान में भी बढ़ोतरी होगी। आप लोगों का परिवार वालों के साथ भी अच्छा समय व्यतीत होगा। इस काल में आपकी परेशानियों को भी हल होगा। स्वास्थ्यय संबंधी परेशानियां दूर होंगी और करियर में तरक्की मिल सकती है। 

PunjabKesari

नोट : यह सारी जानकारी सामान्य सूचना पर आधारित है। 


 

Related News