25 APRTHURSDAY2024 5:59:43 PM
Nari

शकल से मासूम तो स्वभाव से शांत, पार्टनर का भी खूब ख्याल रखती हैं ये लड़कियां

  • Edited By neetu,
  • Updated: 03 Feb, 2021 01:43 PM
शकल से मासूम तो स्वभाव से शांत, पार्टनर का भी खूब ख्याल रखती हैं ये लड़कियां

कहा जाता है कि लड़कियो को समझना बेहद ही मुश्किल होता है। मगर फिर भी बात राशि की करें तो इससे सामने वाले के बारे में कुछ हद तक पता लगाया जा सकता है। ऐसे में ही कुछ लड़कियां स्वभाव से बेहद ही सीधी व मासूम होती है। इन्हें हर कोई आसानी से समझ जाता है। हम यूं भी कह सकते हैं कि ये लड़कियां खुली किताब की तरह होती है। तो चलिए जानते हैं उन लड़कियों के बारे में...

सिंह राशि 

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम सिंह राशि की लड़कियों का आता है। ये लड़कियां नेचर से एकदम सीधी व दिखने में बेहद आकर्षित होती है। भले ही इन्हें जल्दी ही गुस्सा आ जाता है। मगर ये हमेशा गलत के खिलाफ बोलती है। इसके अलावा ये स्वभाव से भावुक व केयरिंग होती है। ऐसे में ये किसी के बारे में कभी भी कुछ गलत नहीं सोचती है। साथ ही ये एक बार किसी रिश्ते में पड़ने पर उसे पूरी ईमानदारी से निभाती है। हर परिस्थिति में साथी का साथ देने के साथ उसका हर पल हौंसला बढ़ाती है। 

PunjabKesari

कन्या राशि

इस राशि की लड़कियां नेचर से बहुत ही कोमल होती है। ये अपनी कोमल व मीठी आवाज से सामने वाले को जल्दी ही इप्रेंस कर लेती है। ऐसे में हर कोई इनका दोस्त बनने की कोशिश करता है। वाणी में मिठास होने के साथ ये लड़कियां दिखने में भी बेहद सुंदर होती है। 

मकर राशि

ये लड़कियां स्वबाव से शर्मीली व मासूम होती है। ऐसे में ये हर किसी के साथ अच्छे से बना कर रखती है। साथ ही किसी काम में खुद  की जगह बड़ों की मर्जी लेना सही समझती है। इसी कारण ये लव की जगह अरेंज मैरिज करना पसंद करती है। अपनी इस खूबी के कारण ये अपने परिवार, रिश्तेदार व फ्रेंड्स की चहेती होती है। 

PunjabKesari

कुंभ राशि 

इस राशि की लड़कियां बेहद ही केयरिंग, मासूम, शांत व सीधी होती है। ये अपने पार्टनर व फैमिली के लिए कुछ भी करने को तैयार रहती है। अपने इस स्वभाव के चलते ये लड़कियां किसी का भी गुस्सा जल्दी शांत करने में सक्षम होती है। ऐसे में इन्हें अपने पार्टनर व फैमिली से खूब प्यार भी मिलता है। 

मीन राशि

इस राशि की लड़कियां समझदार होने के साथ शांत, शर्मिली व केयरिंग नेचर की होती है। ये जल्दबाजी की जगह सोच-समझकर फैलना लेने में विश्वास रखती है। साथ ही ये अपने पार्टनर व फैमिली के प्रति पूरी तरह समर्पित होती है। ऐसे में ये हर समय उनकी खुशी व पसंद का ध्यान रखती है। 

Related News