19 APRFRIDAY2024 9:21:39 AM
Nari

शेरनी की तरह बहादुर होती है ये लड़कियां, डटकर करती है डर का सामना

  • Edited By neetu,
  • Updated: 29 Jan, 2021 01:56 PM
शेरनी की तरह बहादुर होती है ये लड़कियां, डटकर करती है डर का सामना

हर किसी में कोई ना कोई गुण होता है। इससे ही वे दूसरों से अलग अपनी पहचान बनाने में सक्षम होते हैं। असल में, इसके पीछे का कारण उनपर उनकी राशि के पड़े असर के कारण होता है। ऐसे में ही कुल 12 राशियों में से 4 ऐसी राशियां होती है, जो बेहद ही साहसी, जोशिली व गुस्से वाली कहलाती है। ऐसे में इनसे जीत पाना किसी के बस की बात नहीं होती है। हम यूं भी कह सकते हैं कि इन लड़कियों को शायर डर नाम का मतलब ही ना पता हो। इसलिए कोई भी परेशानी होने पर ये शेरनी की तरह उसका सामना करके जीत हासिल करती है। तो चलिए आपको बताते हैं उन 4 राशि की लड़कियों के बारे में विस्तार से...

मेष राशि 

मेष राशि की लड़कियां बहादुर लड़कियों की लिस्ट में आती है। ये अपने तेज दिमाग और साहस के साथ हर परिस्थिति का हंस कर सामना करती है। ये चीजों से डरने व घबराने की जगह उससे लड़ना व सामना करना सही समझती है। साथ ही कड़ी मेहनत करके ये अपनी जीत हासिल करके ही मानती है। दिमाग की बेहद तेज होने से ये सामने वाले की बातों को अच्छे से समझने में सक्षम होती है। साथ ही हमेशा सच्चाई का साथ देने से ये हर किसी की मदद को भी तैयार रहती है।

PunjabKesari

वृषभ राशि

वृषभ राशि की लड़कियों के लिए मानो डर नाम की कोई चीज ही नहीं है। इसी गुण के कारण ये हमेशा अपने परिवार व मित्रों के आगे सुरक्षा कवच बन कर रहती है। हर परिस्थिति में ये सामने वाले से बिना डरे पंगा ले लेती है। साथ ही जीत हासिल करके ही मानती है। ऐसे में इनकी अपने परिवार व रिश्तेदारों में खूब तारीफ होती है। 

सिंह राशि

सिंह राशि लड़कियां आत्मविश्वासी होने के साथ हद से ज्यादा आलसी होती है। ऐसे में इन्हें हर काम आराम से करने में ही खुशी मिलती है। मगर बात गुस्से हमेशा इनकी नाक पर रहने के कारण ये अपनी जिंदगी में किसी की भी दखलअंदाजी बिल्कुल भी बर्दाशत नहीं करती है। ऐसे में इनसे पंगा लेने के लिए सामने वाले को सोचने की जरूरत होती है। मगर दिल की साफ होने के चलते ये किसी के खिलाफ कुछ गलत होने पर हमेशा आवाज उठाने को तैयार रहती है। ऐसे में ये निडर और बेखौफ होकर सामने वाले से अपनी बात मनवा कर ही सांस लेती है। 

PunjabKesari

धनु राशि

ये लड़कियां स्वतंत्र ख्यालों वाली होती है। ऐसे में ये किसी बंदिश में रहने की जगह अपने हिसाब से जिंदगी जीना पसंद करती है। ऐसे में ये अपने तेज दिमाग और जोशीले स्वभाव में मुश्किल चीजों को भी आसान बना कर हासिल कर लेती है। इन्हें किसी के आगे झुकने की जगह अपनी कड़ी मेहनत पर विश्वास होता है। साथ ही किसी के कुछ कहने पर ये डरने की पूरी तरह डट का उनका सामना करती है।मगर कई बार इनकी यह बहादुरी इनके काम खराब भी कर देती है। असल में, ये लड़कियां किसी भी चीज को दिमाग की बजाए ज्यादा ताकत से जीतना सही समझती है। ऐसे में इनके आक्रमणकारी नेचर के कारण इनके अपने इनसे दूर हो जाते हैं। 

Related News