23 SEPMONDAY2024 6:58:37 PM
Nari

समुद्र, पहाड़ नहीं अब मंदिरों में शादी करने का बढ़ा क्रेज, Dream Wedding के लिए परफेक्ट हैं ये Temples

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 23 Sep, 2024 04:49 PM
समुद्र, पहाड़ नहीं अब मंदिरों में शादी करने का बढ़ा क्रेज, Dream Wedding के लिए परफेक्ट हैं ये Temples

नारी डेस्क: अब यूथ का टेस्ट बदल रहा है। अब वह महंगी  ‘डेस्टिनेशन वेडिंग’ की बजाय आध्यात्मिक जगह पर जाकर शादी करना चाहते हैं।  जहां पहले लोग ऐतिहासिक हवेलियों, इमारतों, समुद्र के किनारे या पहाड़ों पर जाकर शादी करना पसंद करते थे, वहीं अब डेस्टिनेशन टेंपल वेडिंग का कल्चर काफी देखने को मिल रहा है। भारत में कई ऐसे मंदिर हैं जो अपनी ऐतिहासिकता, वास्तुकला और आध्यात्मिक महत्त्व के कारण शादी के लिए एकदम परफेक्ट माने जाते हैं। यहां शादी करना न केवल एक पारंपरिक अनुभव होता है, बल्कि ये स्थान आपकी शादी को हमेशा के लिए यादगार बना सकते हैं। चलिए जानते हैं इनके बारे में 

PunjabKesari

तिरुपति बालाजी मंदिर, आंध्र प्रदेश

तिरुपति बालाजी मंदिर देश के सबसे पवित्र और प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है। यहां शादी करना धार्मिक दृष्टि से अत्यंत शुभ माना जाता है। मंदिर परिसर में कई विवाह मंडप होते हैं, जहां आप आसानी से अपनी शादी की योजना बना सकते हैं। इसके साथ ही विवाह समारोह का आयोजन सरल और धार्मिक रूप से महत्त्वपूर्ण होता है।

PunjabKesari

जगन्नाथ मंदिर, पुरी, ओडिशा

 पुरी का जगन्नाथ मंदिर भी एक प्रमुख धार्मिक स्थल है। भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के इस मंदिर में विवाह समारोह करवाने से दंपत्ति को सुख और समृद्धि की प्राप्ति होती है। समुद्र के किनारे स्थित होने के कारण यह स्थान सुंदर और मनमोहक होता है, जिससे शादी का अनुभव और खास हो जाता है।

PunjabKesari

सोमनाथ मंदिर, गुजरात

सोमनाथ मंदिर भगवान शिव को समर्पित है और इसे 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक माना जाता है। यहां शादी करना आध्यात्मिक और धार्मिक दृष्टि से बहुत शुभ माना जाता है। मंदिर के समुद्र तट पर स्थित होने से यह स्थान न केवल धार्मिक, बल्कि एक प्राकृतिक रूप से सुंदर स्थान भी है।

PunjabKesari
कन्याकुमारी मंदिर, तमिलनाडु

यह मंदिर देवी कन्याकुमारी को समर्पित है और भारत के सबसे दक्षिणी छोर पर स्थित है। यहां विवाह करने से वैवाहिक जीवन में सुख और शांति प्राप्त होती है।  समुद्र के तीन ओर से घिरा यह स्थान प्राकृतिक रूप से बेहद खूबसूरत है, जिससे यह शादी के लिए एक परफेक्ट डेस्टिनेशन बन जाता है।

PunjabKesari
खजुराहो मंदिर, मध्य प्रदेश

खजुराहो के मंदिर अपनी अद्वितीय वास्तुकला और ऐतिहासिक महत्व के लिए प्रसिद्ध हैं। यहां शादी करना एक रॉयल और क्लासिक अनुभव हो सकता है। ये मंदिर भारतीय संस्कृति और वास्तुकला का अनूठा उदाहरण हैं और यहां शादी करने से आपकी शादी एक अविस्मरणीय अनुभव बन सकती है।

PunjabKesari

रामेश्वरम मंदिर, तमिलनाडु

यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है और इसे चार धामों में से एक माना जाता है। यहां शादी करना बहुत शुभ माना जाता है और यह धार्मिक दृष्टिकोण से भी महत्त्वपूर्ण है। मंदिर के पास स्थित समुद्र तट शादी को और भी खास और यादगार बना सकता है।

PunjabKesari
अंबाजी मंदिर, गुजरात

अंबाजी मंदिर देवी अंबा को समर्पित है और इसे शक्ति पीठों में से एक माना जाता है। यहाँ शादी करना दंपत्ति के वैवाहिक जीवन में सुख-समृद्धि लाता है। मंदिर की भव्यता और पवित्रता शादी को बेहद खास बना देती है।

PunjabKesari

नासिक का त्र्यंबकेश्वर मंदिर, महाराष्ट्र्र्र

 त्र्यंबकेश्वर  मंदिर भी 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है और भगवान शिव को समर्पित है। यहां शादी करना धार्मिक दृष्टि से बहुत शुभ माना जाता है।यह स्थान प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर है, जिससे आपकी शादी यादगार बन जाएगी।

Related News