27 APRSATURDAY2024 10:15:58 AM
Nari

विदेश तक फैली है भोलेनाथ की महिमा, इन मंदिरों में धूमधाम से मनाई जाती है महाशिवरात्रि

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 06 Mar, 2024 07:21 PM
विदेश तक फैली है भोलेनाथ की महिमा, इन मंदिरों में धूमधाम से मनाई जाती है महाशिवरात्रि

महाशिवरात्रि का त्योहार इस बार 8 मार्च में मनाया जाएगा। इस मौके पर पर पूरे देश भर के शिव मंदिरों में बड़े धूम- धाम से त्योहार मनाया जाता है। देश में मौजूद 12 ज्योतिर्लिंग के बारे में तो शिव भक्तों को पता ही है, लेकिन क्या आपको पता है कि भारत के बाहर भी शिव मंदिर हैं, जहां पर पूरी दुनिया भर से श्रद्धालु पहुंचते हैं। जी हां, आइए आपको बताते हैं विदेश में मौजूद इन शिव मंदिरों के बारे में जहां महाशिवरात्रि की धूम देखने को मिलती है....

प्रंबानन मंदिर, इंडोनेशिया

इंडोनेशिया के बाली में प्राचीन शिव मंदिर स्थिति है, जो प्रंबानन मंदिर के नाम से मशहूर हैं। मान्यता है कि ये शिव मंदिर 10वीं शताब्दी में बनाया गया था। जावा सिटी से ये 17 किलोमीटर की दूरी पर है। इस परिसर में 3 मुख्य मंदिर हैं-  ब्रह्मा, विष्णु और शिव। इन तीन देवताओं की मूर्तियों के मुंह पूर्व दिशा की ओर हैं। यहां पर शिवभक्तों का जमावड़ा लगा रहता है।

PunjabKesari

मुन्नेस्वरम मंदिर, श्रीलंका 

ये मंदिर श्रीलंका में मौजूद है। कहते हैं इसका इतिहास रामयाण काल से जुड़ा है। कुछ धार्मिक मान्यताएं तो ये भी कहती हैं कि रावण का वध करने के बाद राम भगवान ने इसी जगह पर पूजा की थी। इस मंदिर में 5 मंदिर हैं, जिसमें सबसे बड़ा मंदिर भोलेनाथ का है।

PunjabKesari

कटासराज मंदिर, पाकिस्तान 

आपको जानकर हैरानी होगी की पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में भी भगवान शंकर का मंदिर है। ये मंदिर कटास नाम की पहाड़ी पर है। कटासराज मंदिर बहुत ही प्राचीन है। मान्यता है कि भगवान शिव मां सती की अग्नि समाधि से बहुत दुखी थे। यहां भगवान शिव के आंसू गिरे थे, जिसे कटासराज सरोवर को बनवाया गया था।
PunjabKesari

Related News