20 APRSATURDAY2024 1:53:38 PM
Nari

नई नवेली दुल्हन से पूछे जाने वाले 7 सवाल, जिसका जवाब देना होता है बेहद मुश्किल

  • Edited By Janvi Bithal,
  • Updated: 01 Nov, 2020 01:45 PM
नई नवेली दुल्हन से पूछे जाने वाले 7 सवाल, जिसका जवाब देना होता है बेहद मुश्किल

शादी के दिन जहां लड़का और लड़की घबराए होते हैं वहीं दूसरी ओर लड़के की फेमिली नई नवेली दुल्हन के साथ बातें करने के लिए इंतजार करते होते हैं। लड़की के लिए यह पल बहुत घबराहट वाला होता है। अपनी फेमिली को छोड़ कर नई फेमिली के पास जाना और फिर वहां नए लोगों से मिलना और उनके सवालों के जवाब देना।  दुल्हन के साथ मजाक मजाक में बहुत सारे सवाल कर दिए जाते हैं और इन सवालों के जवाब देना लड़की के लिए थोड़ा मुश्किल होता है। 

तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि नई नवेली दुल्हन से कौन से वो सवाल है जो अक्सर ससुराल जाते ही पूछे जाते हैं। 

1. पति को नाम से पुकारोगी?

PunjabKesari

जो सबसे पहला सवाल होता है वह है पति को नाम लेकर बुलाओगी या तुम कहोगी। अब ऐसे में नई नवेली दुल्हन बिचारी घबरा जाती है। इन सवालों को खासकर लड़के के भाई बहन भाभी के साथ मजाक कर पूछते हैं । अब ऐसे में लड़की तो रिश्तेदारों के सामने घबरा जाती है कि वह क्या जवाब दे। 

2. और फिर हनीमून कैसा रहा?

यह सवाल अक्सर सबसे ज्यादा पूछा जाता है। इस सवाल को सुनकर आप को पक्का अपनी शादी के समय का वो पल याद आया होगा जब आपसे किसी ने यह सवाल किया होगा। इसमें तो भई रिश्तेदारों की पूरी लिस्ट तैयार रहती है। और फिर क्या खाया? दोनों ने कैसे एक दूसरे के साथ समय बीताया? दोनों ने एक दूसरे को गिफ्ट दिए या नहीं? इन सवालोंपर लड़का और लड़की दोनों ही एक दूसरे की तरफ देख रहे होते हैं। 

3. नन्हा मेहमान कब आ रहा है ? 

यह सवाल तो शादी के अगले दिन ही लड़िकयों से पूछे जाते हैं। आज कल लड़कियां समाज में इतना नाम कमा रही है लेकिन फिर भी यह सवाल आज तक कम नहीं हुआ है। 

PunjabKesari

4. घर संभाल सकती हो न?

यह सवाल सबसे ज्यादा मुश्किल होता है। शादी के बाद दुल्हन के कदम घर पर पड़े नहीं कि बस सभी रिश्तेदार यही सवाल करने लगते हैं। इस के सवाल में नई नवेली दुल्हन अक्सर घबरा जाती है लेकिन यहां पर यह सोच भी आती है कि बहू के आते ही उसे घर संभालने के लिए क्यों कह दिया जाता है। 

5. खाने में क्या बढ़िया बनाती हो? 

अब भई इस सवाल से तो हर महिला ही गुजरी होगी। पहली रसोई वाले दिन यह सवाल सुनते ही एक बार तो ऐसा लगता है कि हमें कुछ नही आता है। चाहे नई नवेली दुल्हन को सब कुछ खाने में बनाना आता हो लेकिन इस समय जवाब देने में वह सोच में पड़ जाती है। 

6. साड़ी बांध लेती हो न?

 PunjabKesari

साड़ी हमारे भारतीय परिवारों में एक पारंपरिक पोशाक मानी जाती है। इसमें महिलाएं काफी खूबसूरत भी दिखती हैं। बहू का एंट्री पर उससे यह सवाल जरूर पूछा जाता है 'साड़ी तो पहन लेती हो न बहू'। भले ही शादी से पहले लड़की ने कभी साड़ी न पहनी हो लेकिन शादी के बाद 6 मीटर की साड़ी ही उसकी ड्रेस हो जाती है। सबसे मजेदार बात तो यह है कि साड़ी में चाहे दुल्‍हन चल न सके फिर भी उसे साड़ी पहनने का ही ऑर्डर मिलता है।

7. पति से लड़ाई तो नहीं करती ? 

कईं बार महिलाओं से ऐसे सवाल पूछ लिए जाते हैं जिसका जवाब उनके पास होता ही नहीं है। ऐसा ही एक सवाल है कि पति के साथ लड़ाई तो नहीं करती हो। इसके जवाब में नई नवेली दुल्हन भी 100 बार सोच कर जवाब देती है। 

Related News