29 APRMONDAY2024 6:13:34 AM
Nari

घर के सामने बिल्कुल भी न लगाएं ऐसे पेड़-पौधे, Negativity से भर जाएगा आशियाना

  • Edited By palak,
  • Updated: 02 Aug, 2023 02:35 PM
घर के सामने बिल्कुल भी न लगाएं ऐसे पेड़-पौधे, Negativity से भर जाएगा आशियाना

घर में पेड़-पौधे लगाने का बहुत से लोगों को शौक होता है। यह घर की सुंदरता तो बढ़ाते हैं इसके अलावा वास्तु शास्त्र के अनुसार भी इन्हें घर में लगाना बहुत ही शुभ बताया गया है। इसके अलावा इस शास्त्र में कुछ ऐसे पौधे भी बताए गए हैं जो घर में पॉजिटिव एनर्जी बढ़ाते हैं। इन पौधों को संबंध ग्रहों के शुभ और अशुभ प्रभाव से भी होता है। इसके अलावा कुछ पेड़ ऐसे भी होते हैं जिन्हें घर के सामने नहीं लगाना चाहिए। इन पेड़ों को घर में लगाने से नेगेटिविटी बढ़ती है और धन से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। तो आइए जानते हैं इनके बारे में....

इमली का पेड़ 

मान्यताओं के अनुसार, इमली का पेड़ घर में नेगेटिविटी फैलाता है इसलिए इसे घर के सामने नहीं लगाना चाहिए। यदि यह पेड़ घर के बाहर लगा हो तो इससे वैवाहिक रिश्ते में दरार पैदा हो सकती है। 

PunjabKesari

पीपल का पेड़ 

पीपल का पेड़ भी घर के आसपास लगाना शुभ नहीं माना जाता है। घर में इसे लगाने से धन की हानि होती है। परंतु यदि यह आपके घर में खुद उग गया है तो इसे बिल्कुल न काटें इसे आप किसी पवित्र स्थान या फिर मंदिर में लगा सकते हैं। 

खजूर का पेड़ 

खजूर का पेड़ भी घर के अंदर नहीं लगाना चाहिए। इस पेड़ को घर में लगाने से परिवार के सदस्यों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है इसके अलावा यह पेड़ परिवार के सदस्यों की तरक्की को भी प्रभावित करता है। इसलिए इसे कभी भी घर के पास या अंदर नहीं लगाना चाहिए। 

PunjabKesari

बेर का पेड़ 

बहुत से लोग बेर का पेड़ घर या उसके आस-पास लगाते हैं परंतु यह पेड़ लगा होने से आपके जीवन में परेशानियां आ सकती हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार कांटेदार पौधे घर में लगाने अशुभ होते हैं और बेर के पेड़ में कांटे लगे होते हैं इसे लगाने से जीवन में परेशानियां आ सकती हैं। इसके अलावा यह पेड़ नेगेटिव प्रभाव भी घर के सदस्यों पर डालता है। इसे घर में लगाने से आर्थिक तंगी आती है। 

मदार का पौधा 

यह पौधा भी घर के आस-पास लगाने से नेगेटिविटी बढ़ती है। इस पौधे से दूध निकलता है ऐसे पौधे जिनसे दूध निकलता है वह घर में नेगेटिविटी बढ़ाते हैं इसलिए इन्हें घर के आस-पास नहीं लगाना चाहिए। 

PunjabKesari

Related News