26 APRFRIDAY2024 11:22:49 AM
Nari

शुद्ध वातावरण के साथ पॉजिटिविटी भी देंगे ये Indoor Plants

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 13 Jul, 2020 03:26 PM
शुद्ध वातावरण के साथ पॉजिटिविटी भी देंगे ये Indoor Plants

इंडोर प्लांट्स लगाते वक्त लोग अक्सर सोच में पड़ जाते हैं कि कौन-से पौधे लगाएं जाएं। दरअसल, घर के अंदर पौधों को पर्याप्त मात्रा में रोशनी नहीं मिल पाती, जिसकी वजह से इंडोर प्लांट्स सिलेक्ट करना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ पौधों के बारे में बताएंगे, जो घर के अंदर भी अच्छी तरह फलते-फूलते हैं क्योंकि इन्हें ज्यादा रोशनी की जरूरत नहीं होती। साथ ही इससे वातावरण भी शुद्ध होता है और घर में पॉजिटिविटी आती है। चलिए आपको बताते हैं पॉजिटिविटी और स्वस्थ वातावरण देने वाले बेहतरीन प्लांट्स...

ड्रैकैना (Dracaena)

ड्रैकैना एक खूबसूरत हाउसप्लांट है, जिसे आप घर पर ही उगा सकते हैं। इसकी लगभग 50 प्रजातियां हैं। यह पौधा वातावरण को शुद्ध करने के साथ अच्छी मात्रा में ऑक्सीजन भी छोड़ता है।

ब्रोमेलीड (Bromeliads)

घर के अंदर उगने के लिए ब्रोमेलीड भी एक बेहतरीन पौधा है। आप इसे कंटेनर में भी लगा सकते हैं। यह ल्यूमिनेसेंट प्रकाश में भी बढ़ सकता है और वातावरण को शुद्ध रखता है।

मैडेनहेयर फ़र्न (Maidenhair Fern)

मैडेनहेयर फ़र्न डार्क और ग्लॉसी लीफस्टॉक इंसानी बालों जैसा दिखता है, जो ना सिर्फ घर की डैकोरेशन बढ़ाता है बल्कि इससे घर में पॉजिटिविटी भी बनी रहती है।

पार्लर पाम (Parlor Palm)

सबसे फेमस इनडोर पार्लर पाम को भी ज्यादा रोशनी की जरूरत नहीं होती। वहीं, वसंत में इस पौधे में खिलने वाले फूल घर को सुगंधित करने के साथ पॉजिटिव एनर्जी भी देते हैं।

एम्बरेला पपीरस पाम (Umbrella Papyrus Palm)

यह एक सदाबहार सजावटी पौधा है, जो घर के अंदर या छायादार और बागीचे वाली जगह पर उगाया जाता है। आप इसे घर के किसी भी कोने में आसानी से रख सकते हैं। यह पौधे सुकून की नींद भी दिलाते हैं। ऐसे में आप चाहे तो इन्हें बेडरूम में भी लगा सकती हैं।

क्रीपिंग फिग (Creeping Fig )

यह छोटे, चमड़े के गहरे हरे पत्ते के साथ एक धीमी गति से बढ़ने वाली लता है, जो डैकोरेशन बढ़ाने के साथ वातावरण भी शुद्ध करती है।

फिलोडेंड्रोन (Philodendron)

फिलोडेंड्रोन बेल और झाड़ी दोनों रूप में आते हैं, जो बेहद खूबसूरत लगते हैं। साथ ही इससे पॉल्यूशन वाली हवा भी शुद्ध होती है।

Related News