24 APRWEDNESDAY2024 12:11:54 PM
Nari

40 के बाद भी एकदम फिट दिखती हैं ये Bollywood Divas, जानें इनकी फिटनेस का राज

  • Edited By neetu,
  • Updated: 07 Mar, 2022 06:10 PM
40 के बाद भी एकदम फिट दिखती हैं ये Bollywood Divas, जानें इनकी फिटनेस का राज

40 पार के बाद महिलाएं अपनी सेहत को लेकर लापरवाह होने लगती हैं। इस कारण वे इस दौरान मोटापे व बीमारियों का शिकार होने लगती हैं। मगर महिलाओं पर घर-परिवार की जिम्मेदारी भी होती हैं। ऐसे में अगर वे खुद सेहतमंद होंगी तो ही परिवार को अच्छे से संभाल पाएंगी। वहीं कुछ बॉलीवुड एक्ट्रेसेस 40  के बाद भी एकदम फिट एंड फाइन नजर आती हैं। वे अपने फिगर को मेंटेन रखने के लिए अपनी वर्कआउट और खानपान का खास ध्यान रखती हैं। ऐसे में आप खुद को फिट रखने के लिए इन बॉलीवुड डिवास से इंस्पिरेशन ले सकते हैं।

​करिश्मा कपूर

2 बच्चों की मां होने के बावजूद भी करिश्मा कपूर एकदम फिट हैं। 47 वर्षीय करिश्मा कपूर की फिटनेस का राज योगा हैं। एक्ट्रेस अपने इंस्टाग्राम फॉलोअर्स से हर मील्स को शेयर करते हुए बैलेंस्ड और हेल्दी डाइट के बारे में भी बताती हैं। एक इंटरव्यू दौरान एक्ट्रेस ने कहा था कि वे दिन में 6-7 बार छोटे -छोटे मील्स लेती लें जो कि बॉडी को शेप में रखने के लिए बेहद जरूरी है। मगर इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि हर मील के बीच करीब 2-3 घंटे का गैप हो। 40 पार करने के बाद फिगर मेंटेन रखने के लिए यह अच्छा तरीका हैं।

 

शिल्पा शेट्टी

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी 1 बेटे की मां होने के बावजूद भी एकदम फिट नजर आती हैं। उनकी फिटनेस का योग, आसन और सूर्य नमस्कार है। सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस (गर्दन में स्थित रीढ़ की हड्डियों में लंबे समय तक कड़ापन होने) के एक एक्सीडेंट के बाद शिल्पा ने योगा सीखना शुरु किया। वे अपने फैंस को फिटनेस के प्रति जागरूक करने के लिए सोशल मीडिया पर भी योगा करते हुए वीडियो शेयर करती रहती हैं। अपनी एक वीडियो में एक्ट्रेस स्क्वैट्स करती दिखाई दी। इसके साथ ही इस पोस्ट पर उन्होंने लिखा कि, खुद को प्रकृति से जोड़ना मेरा एकमात्र लक्ष्य है। साफ हवा में सांस लेना और खुद को तनाव से दूर रखने के लिए एक्सरसाइज करना बेहद जरूरी है। इसके साथ ही वे सोशल मीडिया में हेल्दी रेसिपी भी शेयर करती रहती हैं। इसके अलावा शिल्पा घर पर खुद सब्जियां उगाकर खाती हैं।

 

 

भाग्यश्री

53 साल की होने के बावजूद भी भाग्यश्री एकदम फिट और जवां नजर आती हैं। 2 बच्चों की मां भागश्री की फिटनेस का राज इनोवेटिव वर्कआउट है। वे बिना किसी जिम उपकरणों से घर पर आसानी से एक्सरसाइज करती हैं। इसके साथ ही उन्होंने डेडलिफ्ट करते हुए अपनी एक वीडियो शेयर की थी। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने अपनी पेस्ट पर लिखा था कि, 'first-ever deadlifts (पहली बार डेडलिफ्ट कर रही हैं)। कुछ भी नया करने के लिए कभी देरी नहीं होती, अपने आपको कभी कमजोर मत समझो और न ही हार मानने से डरो।' इसके अलावा वे सोशल मीडिया पर बेटे अभिमन्यु के साथ हेल्दी रेसिपी की वीडियो भी शेयर करती रहती हैं। शोल्डर-स्ट्रेंथ, बेंच प्रेस आदि भाग्यश्री फेवरेट एक्सरसाइज में से एक है।

 

 

​मंदिरा बेदी

49 साल की होने के बावजूद भी मंदिरा बेदी अपनी फिटनेस को लेकर काफी सजग हैं। बता दें, साल 2008 में टीवी रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी में भाग लेने के बाद एक्ट्रेस को फिट रहने का जुनून छा गया। बता दें, खुद को एकदम फिट एंड फाइन रखने के लिए एक्ट्रेस हफ्ते में 5 दिन वर्कआउट करती हैं। इसके साथ ही वे कोशिश करती हैं कि रोजाना कार्डियो करें। जिम जाने के अलावा एक्ट्रेस हेल्दी रहने के लिए स्विमिंग और रनिंग भी करती हैं। बता दें, वे ट्रैवलिंग दौरान भी एक्सरसाइज करना स्किप नहीं करती हैं। वे हमेशा अपने बैग में रनिंग शूज, रेसिस्टेंस बैंड्स और स्किपिंग रोप रखती हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस सिंपल व घर का बना भोजन खाना पसंद करती हैं। वर्कआउट करने से पहले मंदिरा बेदी 1 केला खाती हैं। लंच में वे रोटी, सब्जी और दाल खाती हैं। इसके साथ डिनर वे बहुत हल्का करती हैं। इसमें वे रोटी खाने की जगह सैलेड और जो भी घर में घर में बना हो खा लेती हैं।

​मलाइका अरोड़ा

40 पार होने पर भी मलाइका एकदम फिट एंड फाइन नजर आती है। उनकी फिटनेस का राज योगा, सूर्य नमस्कार और  इंटरमिटेंट फास्टिंग है। वे योगा के जरिए  शरीर और आत्मा दोनों को जोड़कर देखती हैं। इसके अलावा वे जंक व ऑयली फूड खाने की जगह पर हेल्दी चीजें का सेवन करना पसंद करती हैं। मलाइका के मुताबिक, वे इस बात का खास ध्यान रखती हैं कि वे क्या और कब खाती हैं। इसके अलावा वे सोशल मीडिया में भी आएदिन अपने फैंस को फिटनेस से जुड़े टिप्स देती रहती हैं। कुछ समय पहले उन्होंने आलसी लोगों के बेड पर योगा करने की एक वीडियो भी शेयर की थी।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

 

Related News