08 SEPSUNDAY2024 8:21:09 AM
Nari

सिर्फ हेयर मास्क ही नहीं, ये 3 चीजें खाने से कम होंगे झड़ते बाल

  • Edited By palak,
  • Updated: 20 Jul, 2022 11:23 AM
सिर्फ हेयर मास्क ही नहीं, ये 3 चीजें खाने से कम होंगे झड़ते बाल

महिलाओं अपने बालों की देखभाल करने के लिए कई तरह के नुस्खे इस्तेमाल करती हैं, लेकिन बाल फिर  भी कमजोर पड़ जाते हैं। कमजोर होकर बाल टूटने लग जाते हैं। इस समस्या से राहत पाने के लिए कई तरह के शैंपू भी इस्तेमाल करती हैं। लेकिन कोई खास फर्क नहीं पड़ता। बालों को मजबूत बनाने के लिए आपको डाइट का भी खास ध्यान रखना होगा। आप जो भी खाते हैं उससे आपके बालों को पोषण मिलता है। आज आपको ऐसी ही 3 चीजों के बारे में बताएंगे, जिनसे आप के बाल और भी ज्यादा मजबूत होंगे। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में...

PunjabKesari

मशरुम 

आप खाने में रोटी, दाल, चावल, सब्जी और सलाद रोज खाते होंगे। लेकिन कई चीजों की कमी पूरी करने के लिए आपको पोषण युक्त आहार का सेवन कर सकते हैं। इससे आपके बाल मजबूत और बाल चमकदार आएंगे। मशरूम में 94बे माइक्रोग्राम बायोटिन पाया जाता है। आपको बालों को सिर्फ 30 से 35 ग्राम माइक्रोग्राम बायोटीन की जरुरत होती है। बालों की बायोटिन की कमी के कारण ही बाल बेजान होकर टूटने लगते हैं। यदि आप ऐसा सोच रहे हैं कि सिर्फ एक दिन आप मशरुम का सेवन करके बालों में बायोटिन की कमी पूरी कर लेंगे, तो ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। आपको नियमित तौर से इसका सेवन करना होगा। इससे आपके बाल मजबूत बनेंगे। 

PunjabKesari

बीन्स 

आप बीन्स के साथ भी अपने बालों को मजबूत कर सकते हैं। आप रात में चने, खड़ी मूंग की दाल भिगोकर सुबह प्याज, टमाटर, नींबू डालकर इसका सेवन कर सकते हैं। बीन्स में आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। नॉन वेजिटेरियन लोगों को इसके जरिए आयरन मिल  जाता है। महिलाओं को सबसे ज्यादा आयरन की आवश्यकता होती हैं, क्योंकि उन्हें हर महीने पीरियड्स जैसी समस्या का सामना करना पड़ता है, जिसके कारण उनके शरीर में विटामिन्स और प्रोटीन की कमी हो जाती है। इसलिए उन्हें आयरन और कैल्शियम की बहुत ही ज्यादा जरुरत होती है। बीन्स के सेवन करने से आपके बाल भी मजबूत होते हैं। 

PunjabKesari

चिकन लेग पीस 

यदि आप नॉन वेजिटेरियन खाना खा लेते हैं, तो आप चिकन लेग पीस खा सकते हैं। इसमें एलाइसीन नाम का एमिनो (L-Lysin) एसिड पाया जाता है। इसका सेवन करने से आपका शरीर आयरन आसानी से सोख लेता है। शरीर को रोज 28 ग्राम एलाइसीन (L-Lysin) की जरुरत होती है। इसका सेवन आप हफ्ते में 3 बार कर सकते हैं। इससे आपके बाल गिरना कम हो जाएंगे। इसके अलावा बाल लंबे, चमकदार, घने और मजबूत भी बनेंगे। 

PunjabKesari
 

Related News