08 SEPSUNDAY2024 5:22:40 AM
Nari

खुशहाल घर का राज: ये 3 जीव बना सकते हैं आपके घर को धन का खजाना!

  • Edited By Manpreet Kaur,
  • Updated: 16 Jul, 2024 11:58 AM
खुशहाल घर का राज: ये 3 जीव बना सकते हैं आपके घर को धन का खजाना!

नारी डेस्क: वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में आए कुछ खास जीवों को खाना खिलाना शुभ माना गया है। इन जीवों को खाना खिलाने और इनकी सेवा करने से आपके जीवन में खुशहाली और समृद्धि की बरसात हो सकती है। ये जीव आपके घर के भंडार को धनवान बना सकते हैं और संभाल सकते हैं आपकी आर्थिक स्थिति को। चलिए इसी के साथ जानते हैं कौन से हैं ये जिव -

1. गाय

गाय का हिन्दू धर्म में काफी महत्व माना जाता है और उसकी सेवा बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती है। गाय को रोटी और गुड़ खिलाना सोमवार को शुभ माना गया है, जिससे चंद्रमा से संबंधित दोष दूर होते हैं और घर में धन की वृद्धि होती है। इसके अलावा, गाय को सम्मान देने से आपके घर में शांति और समृद्धि का वातावरण बना रहता है।

PunjabKesari

2. बंदर

वास्तु शास्त्र में बंदर को भोजन कराना बहुत शुभ माना जाता है। मंगलवार को बंदर को गुड़ और चना खिलाने से घर में सुख-शांति बनी रहती है और मंगल के दोष को दूर किया जा सकता है। इसके अलावा, बंदर की सेवा से घर की आर्थिक स्थिति में सुधार भी हो सकता है।

PunjabKesari

3. चींटियाँ

चींटियों को आटा खिलाना भी वास्तु शास्त्र में शुभ माना गया है। इससे घर में आर्थिक परेशानियाँ कम होती हैं और आपकी आर्थिक स्थिति में स्थिरता आती है। चींटियों को समय-समय पर खिलाकर आप अपने घर के अन्न भंडार को सुरक्षित रख सकते हैं और धन की वृद्धि को प्राप्त कर सकते हैं।

PunjabKesari

इन जीवों की सेवा से आप अपने घर में न केवल सकारात्मकता ला सकते हैं, बल्कि आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार ला सकते हैं। इस शुभ संदेश को आगे फैलाएं और अपने जीवन में खुशहाली और समृद्धि का संचार करें।

Related News