19 APRFRIDAY2024 2:16:47 AM
Nari

पॉजिटिव और नेगेटिव दोनों इफैक्ट देता है तवा, गृहणियां ना करें ये गलतियां

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 11 Jun, 2020 10:17 AM
पॉजिटिव और नेगेटिव दोनों इफैक्ट देता है तवा, गृहणियां ना करें ये गलतियां

रसोईघर को लक्ष्मी का वास माना जाता है इसलिए यहां की स्वच्छता और वास्तु का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है, खासकर कढ़ाई और तवा। वैसे तो रसोई की हर चीज की महत्व रखती हैं लेकिन तवा व कढ़ाई राहु का प्रतिनिधित्व करते हैं। ऐसे में इसे सही जगह और सही तरीके से रखना बहुत जरूरी है। चलिए आज हम आपको इससे जुड़ी कुछ ऐसी बातें बताते हैं, जो हर महिला को पता होनी चाहिए।

गृहिणी ध्यान में रखें ये बातें...

1. किचन की साफ-सफाई का खास ख्याल रखें। यह भी ध्यान रखें कि रात को सोने से पहले झूठे बर्तन को जरूर साफ करें। इससे घर में बरकत बनी रहती है, खासकर तवा और कढ़ाई को तो बिना धोएं ना रखें।

आपके Kitchen में ही छिपा है धनवान बनने ...

2. कभी-कभी घर के सदस्यों में छोटी-छोटी बातों को लेकर झगड़ा हो जाता है, जिससे घर का माहौल बिगड़ जाता है। ऐसे में आप तवे का इस्तेमाल करने से पहले उस पर पानी की छिड़काव करें। इससे घर के सदस्यों में गुस्सा कम होता है।

3. तवे को गर्म करने के बाद नमक डालें। दरअसल, नमक को मां लक्ष्मी को रूप माना जाता है। जब आप इसे तवे पर डालते हैं तो यह उसे डिसइनफेक्ट करने का भी काम करता है, जिससे कीटाणु मर जाते हैं। इससे परिवार की सेहत खराब नहीं होती।

4. घर की पहली रोटी गाय माता को खिलाएं। इसके अलावा कुत्ता, कौआ, चीटी या मछली को भी पहली रोटी खिला सकते हैं। इससे घर में कभी भी पैसों की किल्लत नहीं होती।

5. जब तवे का इस्तेमाल ना हो उसे ऐसी जगह पर रखें, जहां वो किसी को ना दिखें। आप इसे किचन की अलमारी में रख सकते हैं।

6. तवा और कढ़ाई को खाली चूल्हे पर ना छोड़े। इससे मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं और पैसों की किल्लत होने लगती है।

7. तवा और कढ़ाई खाना बनाने वाली जगह के दाई तरफ रखें।

Vastu Defects Caused By Dirty Tawa | Vastu Tips For Kitchen In Hindi

8. तवा या कढ़ाई को सीधा यानि लेटाकर ना रखें क्योंकि इससे राहु दोष बढ़ता है। साथ ही तवा को लेटाकर रखने से उसपर कीड़े-मकौड़े चढ़ जाते हैं, जो आपकी बीमारियों का कारण भी बन सकते हैं।

9. कुछ लोग इतने आलसी होने हैं कि वो कढ़ाई में भी खाने लगते हैं लेकिन इन्हें कभी भी झूठा नहीं करना चाहिए।

10 इनकी पवित्रता का इतना ध्यान रखें कि इनके ऊपर अन्य झूठी सामग्री या बर्तन भी ना रखें। इन्हें हमेशा अलग से धोएं।

11. गर्म-गर्म तवे पर कभी भी पानी नहीं डालना चाहिए। ऐसा करने पर घर में मुसीबतें आती हैं। तवा जब ठंडा हो जाए तो उसपर नींबू रगड़ें। इससे आपकी किस्मत भी चमक सकती है। 

12. घर में मौजूद नकरात्मक ऊर्जा को बाहर करने के लिए गंदे तवे पर 2-3 रोटी बनाकर, घर के बाहर किसी कुत्ते को खिला दें। ऐसा करने पर घर से वास्तु दोष धीरे-धीरे कम होने लगता है।

तवे से जुड़ी ये गलतियां ना करें ...

Related News