27 APRSATURDAY2024 7:07:10 AM
Nari

'बॉन्ड गर्ल' तान्या रॉबर्ट्स हारी जिंदगी की जंग, UTI इंफेक्शन से थी पीड़ित

  • Edited By Bhawna sharma,
  • Updated: 06 Jan, 2021 05:03 PM
'बॉन्ड गर्ल' तान्या रॉबर्ट्स हारी जिंदगी की जंग, UTI इंफेक्शन से थी पीड़ित

साल 2021 को शुरू हुए अभी कुछ ही दिन हुए हैं लेकिन इस बीच फिल्म इंडस्ट्री से बुरी खबरें सामने आने लग गई हैं। बीते कुछ दिन पहले गायक गेरी मार्सडन दुनिया को अलविदा कह गए। वहीं अब खबर सामने आई है कि हाॅलीवुड एक्ट्रेस तान्या राॅबर्ट्स का 65 साल की उम्र में निधन हो गया है। तान्या राॅबर्ट्स को 'बॉन्ड गर्ल' के नाम से भी जाना जाता है। 

PunjabKesari

यूटीआई इंफेक्शन की समस्या

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तान्या रॉबर्ट्स के निधन की जानकारी उनके लाॅन्ग टाइम पार्टनर लान्स ओ ब्रायन ने दी थी। उन्होंने बीते दिन बताया था कि तान्या ने सोमवार को आखिरी सांस ली। उन्हें यूटीआई इंफेक्शन की समस्या था। जो किडनी, लिवर और गाॅलब्लैडर के रास्ते उनके खून तक फैल गया था। 

PunjabKesari

कुछ दिनों पहले फैली थी मौत की अफवाह

आपको बता दें इससे पहले बीते रविवार को तान्या के निधन की खबरें सामने आई थी। लेकिन तब तान्य वेंटिलेटर पर थी और उनकी हालत नाजुक थी। जिसके बाद उनके निधन की खबर को वापिस ले लिया गया था। 

PunjabKesari

तान्या राॅबर्ट्स ने साल 1985 में जेम्स बॉन्ड की फिल्म 'A View To a Kill' में स्टेसी सटन की भूमिका निभाई थी। जिसने उन्हें फेमस कर दिया था। तान्या ने साल 1975 में आई हाॅरर फिल्म 'फोर्स्ड एंट्री' से अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत की थी। इसके अलावा तान्या छोटे पर्दे की फेमस सीरीज 'चार्लीज एंजेल्स' में भी दिखाई दी थीं।

Related News