27 APRSATURDAY2024 8:04:37 PM
Nari

दशहरे पर स्टाइल और फैशन से लोगों को करना है इंप्रेस, तो इन Divas के लुक से लें आइडिया

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 24 Oct, 2023 12:44 PM
दशहरे पर स्टाइल और फैशन से लोगों को करना है इंप्रेस, तो इन Divas के लुक से लें आइडिया

त्याहोरों के सीजन में सजना-संवरना आम दिनों से ज्यादा होता है, तभी तो साल भर महिलाएं  का इसका इंतजार रहता है । सिर्फ  नवरात्रि ही नहीं दशहरा पर्व भी काफी मायने रखता है, इस दिन भी महिलाएं और लड़कियां खुद को संवारने का मौका नहीं छोड़ती हैं। अगर आप भी इस खास मौके पर इंडियन लुक की तलाश में हैं तो हम आपकी मदद कर सकते है। आज कुछ सेलेब्स के शानदार लुक दिखाने जा रहे हैं, जिसे फॉलो कर आप भी लोगों को इंप्रेस कर सकती हैं। 

PunjabKesari

शिल्पा का रेड लहंगा

सबसे पहले दिखाते हैं शिल्पा शेट्टी का ये लुक जिसमें वह बला की खूबसूरत लग रही थी। रेड लहंगे चोली में उनका ट्रेडिशनल लुक काफी कमाल का लग रहा था। इस आउटफिट की खास बात यह है कि इसे किसी भी उम्र की महिला आसानी से कैरी कर सकती हैं। यह देखने में भी काफी लाइट लग रहा है। 

PunjabKesari
श्वेता तिवारी का शानदार सूट

अगर आप भी अपने स्टाइल और फैशन से वाहवाही लूटना चाहती हैं तो श्वेता तिवारी इस लुक पर एक नजर जरूर डालें। इस शानदार सूट में वह एकदम अलग और प्यारी लग रही थी, आप भी येलो से लगाव है तो ये आउटफिट आपके भी काम आ सकता है।

 

PunjabKesari
सोनम कपूर का अनारकली सूट

अगर आपकी भी नई- नई शादी हुई है तो इस तरह का रेड सूट आपकी खूबसूरती पर चार चांद लगा देगा। सोनम कपूर ने रेड कलर के खूबसूरत अनारकली सूट  को गोल्डन ज्वेलरी के साथ कम्पलीट किया है। आप भी एक्ट्रेस की तरह ग्लोसी मेकअप, बालों को खुला और माथे पर बिंदी लगाकर अपने लुक को पूरा कर सकती हैं। 

PunjabKesari
दिव्या खोसला का धोती कुर्ता 

इन दिनों धोती कुर्ता  भी खूब डिमांड पर है। ये ना सिर्फ देखने में खूबसूरत लगता है बल्कि पहनने में भी काफी कंफर्टेबल होता है। जब आप इसे पहनेंगे तो आपको स्टाइलिश और नया लुक मिलेगा। दिव्या खोसला ने भी पिंक कलर की धोती कुर्ता पहनकर खूब वाहवाही लूटी। 

PunjabKesari

कंगना का मल्टीकलर लहंगा

इन दिनों लड़कियों की पहली पसंद  मल्टीकलर लहंगे हैं। हाल ही में कंगना रनौत  पीला, गुलाबी और रेड कलर के कॉम्बिनेशन में लहंगा चोली पहने नजर आई थी, जो उन पर काफी सूट कर रहा था। इस तरह का आउटफिट त्यौहारों के लिए  एकदम परफेक्ट है। 

PunjabKesari
जाह्नवी की लाइट साड़ी

बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर भी फैशन और स्टाइल के मामले में किसी से कम नहीं है। हाल ही में वह लाइट पिंक कलर की साड़ी में नजर आई, जिसमें उनकी खूबसूरती देखने लायक थी। इस तरह की साड़ी पहनकर आप भी अपनी खूबसूरती पर चार चांद लगा सकती हैं। 

 PunjabKesari
कियारा का अट्रैक्टिव  लुक

कियारा आडवाणी के इस देसी अंदाज ने सभी का दिल जीत लिया था। ग्रीन कलर के इस सूट में उनकी जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है। आप भी इस तरह का सूट कैरी कर अपने लुक को अट्रैक्टिव बना सकती हैं।

Related News