17 MAYFRIDAY2024 4:26:24 AM
Nari

बन जाएंगे सारे बिगड़े काम, सूर्य की तरह चमकेगी किस्मत जब करेंगे ये उपाय

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 16 Dec, 2023 06:51 PM
बन जाएंगे सारे बिगड़े काम, सूर्य की तरह चमकेगी किस्मत जब करेंगे ये उपाय

हिंदू धर्म में हर दिन किसी-न- किसी देवी- देवता को समर्पित है। ऐसे ही रविवार का दिन सूर्य देव का है। सभी ग्रहों के राजा सूर्य देव की कृपा बने रहे तो जिंदगी में भरपूर सफलता मिलती है। वहीं आप इस दिन कुछ खास उपाय करें तो सूर्य देव प्रसन्न होकर आशीर्वाद देंगे। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में...

रविवार को करें ये उपाय

- रविवार के दिन सुबह जल्दी उठकर, उगते सूर्य को अर्घ दें।

- तांबे के लोटे में लाल पुष्प, अक्षत, लाल रोली या लाल चंदन और काला तिल मिलाकर सूर्य देवता को अर्घ देने से कारोबार और आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगती है और साथ ही समाज में प्रतिष्ठा भी बढ़ती है।

- सूर्य देव को अर्घ देते समय 'ओम सूर्याय नम:' ,'ओम भास्कराय  नम:' ,'ओम आदित्याय नम:' का मंत्र का जाप करने फलदायी होगा।

- सूर्य देवता की असीम कृपा पाने के लिए रविवार के दिन लाल रंग के वस्त्र पहनना शुभ माना जाता है।

PunjabKesari

- वहीं, कुंडली में सूर्य ग्रह को मजबूत बनाने के लिए इस दिन लाल रंग का कपड़ा, घी और गुड़ दान करने से जिंदगी में चल रही सारी परेशानियों का हल हो जाता है।

- सूर्य के तेज की तरह व्यक्तिव को निखारने के लिए रविवार के दिन माथे पर लाल चंदन का तिलक लगाएं।

PunjabKesari

- वहीं, अपने घर में सुख संपत्ति बनाए रखने के लिए रविवार के दिन गोधूलि बेला में घर के मुख्य द्वार पर घी का दीपक जलाएं। इससे मां लक्ष्मी और सूर्य देव दोनों को प्रसन्न कर सकते हैं।

 

नोट- ऊपर दी गई जानकारी इंटरनेट ने ही निकाली गई है। हम इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेते। इन उपायों पर अमल करने से पहले एक्सपर्ट से सलाह ले लें।


 

Related News