27 APRSATURDAY2024 1:39:41 PM
Nari

सुनील शेट्टी फिल्मों के अलावा मुंबई में संभालते हैं अपना ये आलिशान रेस्टोरेंट, जानें उनकी Net Worth

  • Edited By Anu Malhotra,
  • Updated: 11 Aug, 2021 12:19 PM
सुनील शेट्टी फिल्मों के अलावा मुंबई में संभालते हैं अपना ये आलिशान रेस्टोरेंट, जानें उनकी Net Worth

बाॅलीवुड के 90 के दशक के सुपरस्टार सुनील शेट्टी आज अपना 60वां बर्थडे मना रहे हैं। सुनील शेट्टी ने अपनी दमदार एक्टिंग के चलते देश में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में लाखों फैंस बनाए हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री में सुनिल शेट्टी को 30 साल हो गए है। बता दें कि सुनिल शेट्टी केवल फिल्में और एक्टिंग ही नहीं ब्लकि इनके कई और भी बिजनेस है। सुनिल शेट्टी फिल्म प्रोड्सर से लेकर बड़े व्यवसायी भी हैं। सुनील शेट्टी ने 110 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया है, जिनमें से हिन्दी, तमिल, मलयालम, और अंग्रेजी फिल्में भी शामिल है। बाॅलीवुड में फिल्म ‘धड़कन’ के लिए सर्वश्रेष्ठ खलनायक का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला है। आईए जानते हैं सुनिल शेट्टी की क्या है Net Worth- 

PunjabKesari

बाॅलीवुड में दें चुके हैं ये बड़ी हिट फिल्में
सुनील शेट्टी ने बाॅलीवुड में साल1992 में फिल्म ‘बलवान’ से डेब्यू किया था एक एक एक्शन फिल्म थी,  इस फिल्म में उनके साथ दिव्या भारती लीड रोल में थी। सुनिल की यह पहली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबर्दस्त हिट रही,  इसके बाद उन्होंने अपना जबरदस्त करियर बनाया। फिल्म ‘मोहरा’, ‘गोपी किशन’, ‘कृष्णा’, ‘सपूत’, ‘रक्षक’, ‘बॉर्डर’, ‘धड़कन’, ‘मैं हूं ना’ जैसी कई सुपर हिट फिल्मों में काम कर सुनिल शेट्टी ने अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया। 

PunjabKesari

इसके बाद सुनील शेट्टी ने ‘भागमभाग’, ‘रक्त’ और ‘खेल’ जैसी फिल्में प्रोड्यूस की।  फिल्मों के अलावा वो एक बड़े बिजनेसमैन भी हैं। सुनिल शेट्टी की संपत्ति के बारे में बात करें तो मुंबई में उनका खुद का एक रेस्टोरेंट हैं जिसकी खासियत उदुपी क्युजाइन हैं। 

100 करोड़ की संपत्ति के मालिक के साथ इन कारों के है शौकीन
एक वेबसाइट के मुताबिक सुनील शेट्टी करीब 100 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। इनमें उनके महंगे अपार्टमेंट से लेकर कई मंहगी कारें भी शामिल हैं। बता दें कि सुनील शेट्टी के पास मर्सिडीज़ GLS 350 D, हमर, रेंज रोवर वॉग जैसी कारें हैं। 

PunjabKesari

सुनील शेट्टी की पर्सनल लाइफ
सुनील शेट्टी कर्नाटक के रहने वाले,  उनकी पत्नी का नाम माना शेट्टी हैं, जो एक नामी बिजनेस वूमन हैं।  उनकी एक बेटी आथिया और बेटे का नाम अहान शेट्टी है,  सुनील शेट्टी मुंबई के पॉश एरिया ऑसमाउंट रोड पर पृथ्वी अपार्टमेंट में रहते हैं। हाल ही में उनकी बेटी आथिया  ने भी फिल्म हीरो से बाॅलीवुड में डेब्यू किया है। 

Related News