28 APRSUNDAY2024 8:10:46 PM
Nari

ब्रेड स्प्रिंग रोल से करें अपने दिन की शुरुआत, जानिए आसान रेसिपी

  • Edited By neetu,
  • Updated: 30 May, 2021 10:04 AM
ब्रेड स्प्रिंग रोल से करें अपने दिन की शुरुआत, जानिए आसान रेसिपी

छुट्टी वाले दिन हर कोई कुछ अलग खाना पसंद करता है। ऐसे में बहुत से लोग खासतौर पर ब्रेड रोल, सैंडविच आदि खाते हैं। मगर आज हम आपके लिए ब्रे़ड स्प्रिंग रोल की रेसिपी लेकर आए हैं। इसमें आप अपनी मनपसंद सब्जियां मिला सकती है। साथ ही इसे बनाने में भी आपको ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी। तो आइए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी....

सामग्री

ब्रेड पीस- 6 
पत्ता गोभी- 1 कप (बारीक कटी)
गाजर- 1 कप (बारीक कटी)
शिमला मिर्च- 1 कप (बारीक कटी)
लहसुन - 2-3 (बारीक कटा)
लहसुन का पेस्ट- ½ चम्मच 
प्याज- 1 कप (बारीक कटा)
पनीर- 2 बडे़ चम्मच (कद्दूकस किया)
नमक- स्वाद अनुसार
तेल- आवश्यकता अनुसार (फ्राई करने के लिए)
सोया सॉस- 1 छोटा चम्मच 

PunjabKesari

बनाने की विधि

. पैन में तेल गर्म करके लहसुन का पेस्ट भूनें। 
. अब इसमें सब्जियां और पनीर डालकर पकाएं। 
. अब इसमें नमक, लहसुन और सॉस डालकर 2-3 मिनट तक पकाएं। 
. तैयार मिश्रण को बाउल में निकाल कर ठंडा कर लें। 
. अब ब्रेड स्लाइस को किनारों से काट कर थोड़ा बेल लें।
. ब्रेड को थोड़ा गीला करके इसमें जरूरत अनुसार सब्जी का मिश्रण भरकर बंद कर दें। 
. आप इसे किसी भी आकार में बना सकती है। 
. अब इसे तेल में सुनहरा भूरा होने तक तल लें। 
. तैयार ब्रेड स्प्रिंग रोल को सर्विंग प्लेट में निकाल कर टोमैटो सॉस या हरी चटनी के साथ सर्व करें। 
 

Related News