05 DECFRIDAY2025 8:51:58 PM
Nari

सिर्फ 10 मिनट में बनाएं ठंडी-ठंडी स्ट्रॉबेरी मैंगो लेयर्ड स्मूदी

  • Edited By PRARTHNA SHARMA,
  • Updated: 23 Jun, 2025 06:07 PM
सिर्फ 10 मिनट में बनाएं ठंडी-ठंडी स्ट्रॉबेरी मैंगो लेयर्ड स्मूदी

नारी डेस्क: गर्मियों में कुछ ठंडा, हेल्दी और स्वादिष्ट पीने का मन करे तो स्मूदी से बेहतर और कुछ नहीं हो सकता। खासकर जब बात हो दो सबसे फेवरेट फलों स्ट्रॉबेरी और आम की। इन दोनों से बनी लेयर्ड स्मूदी न सिर्फ देखने में खूबसूरत लगती है बल्कि सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है। आज हम आपको बताएंगे एकदम आसान और टेस्टी Strawberries and Mango Layered Smoothie रेसिपी, जिसे आप सिर्फ 10 मिनट में घर पर बना सकते हैं।

सामग्री

मैंगो (आम) लेयर के लिए
पके हुए आम – 1 बड़ा (या 1 कप कटे हुए आम)
ठंडा दूध या दही – ½ कप
शहद या चीनी – 1 से 2 चम्मच (स्वादानुसार)
बर्फ के टुकड़े – 4-5

स्ट्रॉबेरी लेयर के लिए
फ्रेश या फ्रोजन स्ट्रॉबेरी – 1 कप
ठंडा दूध या दही – ½ कप
शहद या चीनी – 1 से 2 चम्मच
बर्फ के टुकड़े – 4-5

PunjabKesari

बनाने की विधि

1. सबसे पहले आम को छीलकर टुकड़ों में काट लें। अब मिक्सी में आम के टुकड़े, ठंडा दूध/दही, शहद और बर्फ डालकर स्मूदी की तरह पीस लें। जब यह गाढ़ी और स्मूद बन जाए, तो इसे गिलास में आधे तक भर लें।

2. अब मिक्सर को साफ करें और स्ट्रॉबेरी, दूध/दही, शहद और बर्फ डालकर अच्छी तरह पीसें। यह स्मूदी भी थोड़ी गाढ़ी रखें ताकि लेयरिंग अच्छी बने।

3. अब पहले से रखे आम की स्मूदी पर धीरे-धीरे स्ट्रॉबेरी स्मूदी डालें ताकि दो अलग-अलग परतें दिखें। चाहें तो बीच में एक पतली केले की स्लाइस या चिया सीड्स की परत डाल सकते हैं।

4. ऊपर से पुदीना पत्ती, कटे हुए ड्राय फ्रूट्स या थोड़ी सी कटी स्ट्रॉबेरी और आम के टुकड़े डालें। तुरंत सर्व करें और गर्मी में राहत पाएं।

PunjabKesari

तो देर किस बात की? इस वीकेंड ट्राय करें ये रंग-बिरंगी, ठंडी और सेहतमंद स्ट्रॉबेरी-मैंगो लेयर्ड स्मूदी जो न सिर्फ पेट को ठंडक देग, बल्कि दिल को भी खुशी देगी!

Related News