27 APRSATURDAY2024 11:05:18 PM
Nari

मां तो मां होती है ...सौतेली हो या सगी, बॉलीवुड की इन Step Moms ने साबित किया अपना बेशुमार प्यार देकर

  • Edited By Sunita Rajput,
  • Updated: 09 May, 2021 09:53 AM
मां तो मां होती है ...सौतेली हो या सगी, बॉलीवुड की इन Step Moms ने साबित किया अपना बेशुमार प्यार देकर

मां, दुनिया का सबसे खूबसूरत शब्द हैं जिसे लफ्जों में बयां नहीं किया जा सकता है। मगर दुनिया में सौतेली मां का शब्द भी हैं जिसे लेकर लोगों को जहन में नफरत सी भरी हैं लेकिन हर सौतेली मां एक जैसी हो, ऐसा भी तो नहीं है, इस बात की इंस्पिरेशन तो आपको बॉलीवुड में ही मिल जाएगी जो सौतेली मां तो कहलाती हैं लेकिन उन्होंने बच्चों को सगों से भी ज्यादा लाड-प्यार दिया। इन स्टेप मॉम ने बता दिया कि मां तो मां ही होती हैं, फिर वो सगी हो या सौतेली...चलिए जानते है उन मांओं के नाम...

हेलन

जी हां, हेलन जोकि सलमान और उनके भाईयों की सौतेली मां हैं लेकिन आज सलमान और उनके भाईयों की बॉन्डिंग सगी मां सलमा से ज्यादा सौतेली मां हेलन से है। हेलन भी उनपर अपनी जान छिड़कती हैं।



शबाना आजमी

सौतेली मां हैं लेकिन फरहान और जोया को सगी मां से भी ज्यादा प्यार और लाड दिया। फरहान की आज अगर किसी के साथ अच्छी बॉन्डिंग हैं तो वो उनकी शबाना मां ही हैं।



किरण राव

किरण राव ने भी आमिर की पहली बीवी के बच्चों को अपने सगे बच्चों की तरह प्यार दिया, यहीं वजह है कि आज आयरा और जुनैद उन्हीं के साथ हर जगह घूमते फिरते हैं।



करीना कपूर

करीना कपूर स्टेप मॉम तो बन गई लेकिन उन्होंने सैफ के दोनों बच्चे सारा और इम्ब्राहिम को हमेशा दोस्तों की तरह ट्रीट किया। उन्हें इमोशनल सपोर्ट भी दिया। सारा और इब्राहिम दोनों ही करीना के काफी क्लॉज हैं, इनफेक्ट सभी बातें उनके साथ डिसकस करते हैं।



सुप्रिया पाठक

शाहिद और उनकी सौतेली मां सुप्रिया पाठक के बीच रिश्ते काफी अच्छे हैं। पब्लिक इवेंट पर शाहिद और उनकी सौतेली मां को अक्सर साथ देखा जाता है। सुप्रिया ने हमेशा शाहिद को अपना दोस्त समझा है जिसके साथ वो अपनी सभी समस्याएं शेयर कर सकती हैं।

 

सोनी राजदान

पिता से सोनी राजदान की शादी पर सबसे ज्यादा विरोध पूजा ने ही किया था लेकिन वक्त के साथ पूजा भट्ट ने सोनी राजदान को अपना लिया। सोनी राजदान ने भी खुशी-खुशी पूजा और उनके भाई को अपनी फैमिली का हिस्सा बना लिया। आज इनकी बॉन्डिंग को किसी से भी छिपी नहीं है।



मान्यता दत्त

मान्यता की वैसे तो खुद की 2 औलाद हैं लेकिन उन्होंने अपने बच्चों और संजय दत्त की पहली बीवी की बेटी त्रिशाला में कभी कोई फर्क नहीं किया। त्रिशाला वैसे तो विदेश में रहती हैं लेकिन उनकी मान्यता के साथ खूब जमती हैं।

तो ये है वो सौतेली मां जिन्होंने सौतेले शब्द की परिभाषा ही बदलकर रख दी। सौतेले बच्चों को भी सगों से ज्यादा प्यार किया और अपनी सारी ममता उन्हीं पर लुटा दी। 

Related News