18 JUNTUESDAY2024 11:54:24 AM
Nari

40 के बाद भी रहना है फिट एंड फाइन? महिलाएं फॉलो करें ये रूटीन

  • Edited By Manpreet Kaur,
  • Updated: 13 Jun, 2024 09:32 AM
40 के बाद भी रहना है फिट एंड फाइन? महिलाएं फॉलो करें ये रूटीन

नारी डेस्क: व्यस्त लाइफस्टाइल के चलते महिलाएं अपने स्वास्थ्य पर बिल्कुल ध्यान नहीं देती जिसके कारण कम उम्र में ही उन्हें बीमारियां घेरने लगती हैं। बढ़ती उम्र में कई तरह की बीमारियों से बचने के लिए महिलाओं को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। खासतौर पर यदि आपकी उम्र 40 से पार है तो आपको अपने लाइफस्टाइल में कुछ आदतें बदलनी चाहिए। तो आइए आज आपको बताते हैं कि 40 के बाद आपको किस तरह की रूटीन फॉलो करनी चाहिए -

रोजाना करें एक्सरसाइज 

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए बेहद जरुरी है। इससे शरीर एकदम फिट रहता है। शरीर फिट रहने से ब्लड सर्कुलेशन भी अच्छे से होता है। ऐसे में अपनी रोजाना की बिजी रुटीन से थोड़ा समय निकालकर एक्सरसाइज जरुर करें। मांसपेशियों को मजबूत बनाने के लिए आप वेट ट्रेनिंग भी कर सकती हैं। 

PunjabKesari

मेडिटेशन 

मानसिक स्वास्थ्य को अच्छा रखने के लिए मेडिटेशन बहुत ही जरुरी है। ऐसे में रोजाना मेडिटेशन जरुर करें। इससे आपकी मेंटल हेल्थ के साथ-साथ शारीरिक स्वास्थ्य भी अच्छा होगा। 

जंक फूड्स से दूरी 

इस उम्र में जंक फूड्स से दूरी ही बना लें ज्यादा चीनी और नमक वाली चीजें खाने से आपके शरीर में कई तरह की समस्याएं हो सकती है। खासतौर पर कोलेस्ट्रॉल, डायबिटीज जैसी परेशानियां मुख्य तौर पर आपको घेर सकती हैं।

PunjabKesari

पूरी नींद लें

40 से बाद शरीर को स्वस्थ रखने के लिए अच्छी और गहरी नींद जरुरी है। रोजाना कम से कम 8-9 घंटे की नींद लें। सोने से 2 घंटे पहले ही फोन बंद कर दें इससे आपको समय पर नींद आएगी और आप एकदम स्वस्थ भी रहेंगी। 

खुद को रखें पॉजिटिव

कुई महिलाएं हर चीज में नेगेटिविटी दिखती है लेकिन इसके कारण आप मानसिक रुप से बीमार पड़ सकती हैं। यदि आप चाहती हैं कि आपका मानसिक स्वास्थ्य न प्रभावित हो तो खुद को पॉजिटिव रखें। ध्यान लगाएं  नेगेटिव बातों पर ध्यान न दें इस तरह भी आप अपनी हेल्थ का ध्यान रख सकते हैं।

PunjabKesari

Related News