01 MAYWEDNESDAY2024 11:23:27 PM
Nari

हैलोवीन पार्टी में बच्चों को खिलाएं Spooky Cookies, जानिए इसे बनाने की आसान रेसिपी

  • Edited By palak,
  • Updated: 02 Nov, 2022 10:58 AM
हैलोवीन पार्टी में बच्चों को खिलाएं Spooky Cookies, जानिए इसे बनाने की आसान रेसिपी

हर साल 31 अक्टूबर से हैलोवीन डे की शुरुआत हो जाती है। फ्रांस, यूके और आयरलैंड समेत कई जगहों में यह त्योहार बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस त्योहार पर लोग अपने घरों पर हैलोवीन पार्टी रखते हैं। डरावने कपड़े पहनकर, अलग-अलग गेम्स, कैंडीज और ट्रीट्स के साथ त्योहार को मनाते हैं। आप भी हैलोवीन पार्टी बच्चों के लिए घर पर अरेंज कर सकते हैं। पार्टी में आप बच्चों के लिए स्पूकी कुकिज बना सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी के बारे में...

सामग्री 

पिसी हुई चीनी - 3/4 कप 
जायफल पाउडर - 2 चम्मच 
मक्खन - 1/2 कप 
नमक - स्वादअनुसार
ठंडा दूध - 2 चम्मच 
आइसिंग शुगर - 1 कप 
वनीला एसेंस - 3 बूंदे 
फूड कलर - 2 बूंदे 
मैदा - 2 कप

PunjabKesari

ये चीजें भी चाहिए  

मोटा कागज - 2-3 
पेंसिल - 1 
कैंची - 1 

बनाने की विधि 

1. सबसे पहले एक कटोरी में मैदा, चीनी पाउडर, जायफल पाउडर डालें। 
2. इसके बाद इसमें मक्खन, वनीला एसेंस मिला दें। 
3. मिश्रण में दूध डालकर आटा गूंथ लें। 
4. आटे को तबतक गूंथे जबतक वह साथ में न चिपके। 
5. आटे को 1/2 सेमी तक मोटा बेल लें। 
6. एक पेपर पर कागज के भूत, कैस्पर, लालटेन, विच हैट और पंपकिन की शेप्स बनाएं। 
7. इन शेप्स को काट लें। इसके बाद बेले हुए आटे में तैयार की गई शेप्स के साथ कुकिज के आटे को बटर नाइफ से अलग-अलग करके आकार में काट लें। 
8. एक घी लगी बेकिंग ट्रे पर इन सारी चीजों को रखें। 
9. 12-15 मिनट के लिए 180 डिग्री पर कुकिज को बेक कर लें। 
10. तय समय के बाद फ्रिज से बाहर निकालें। 
11. 10 मिनट तक ठंडा होने के लिए रख दें। तय समय के बाद कुकीज की आइसिंग करें और बच्चों को सर्व करें। 

PunjabKesari


 

Related News