02 MAYTHURSDAY2024 1:11:37 AM
Nari

सारा दिन रहना है हेल्दी और Energetic तो ब्रेकफास्ट में बनाकर खाएं सोया दाल परांठा

  • Edited By palak,
  • Updated: 01 Aug, 2023 11:41 AM
सारा दिन रहना है हेल्दी और Energetic तो ब्रेकफास्ट में बनाकर खाएं सोया दाल परांठा

ब्रेकफास्ट हैल्दी हो तो सारा दिन अच्छा निकलता है इसलिए बहुत से लोग सुबह नाश्ते में स्वस्थ चीजें जैसे की दलिया, ओट्स, पोहा, सैंडविच जैसी चीजें खाना पसंद करते हैं। इसके अलावा कुछ लोग नाश्ते में परांठे भी खाते हैं प्याज, नमकीन, आलू, गोभी या मूली के परांठे खाकर अगर आप बोर हो गए हैं तो इस बार सोया दाल परांठा बनाकर खा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की विधि के बारे में...

सामग्री 

मूंग दाल - 1/2 कप 
सोया चंक्स - 1/2 कप 
आटा - 1 कप 
घी - जरुरतअनुसार
हींग - 1 चम्मच 
लाल मिर्च पाउडर - 1 चम्मच 
हल्दी पाउडर  - 1 चम्मच 
नमक - स्वादअनुसार
अजवाइन - 1/2 चम्मच 
पानी - जरुरतअनुसार 

PunjabKesari

बनाने की विधि 

1. सबसे पहले दाल को 2 घंटे के लिए भिगोकर रख दें
2. इसके बाद सोया चंक्स को भी कुछ दूर के लिए पानी में भिगोकर रखें। 
3. एक बर्तन में आटा डालें। इसमें घी, अजवाइन, नमक डालकर मिला लें। 
4. पानी डालते हुए आटे को सॉफ्ट तरीके से गूंथ लें। 
5. फिर मूंग दाल और सोया चंक्स का पानी निकाल लें। 
6. दोनों चीजों को मिक्सी में डालकर एक स्मूद पेस्ट बना लें। 
7. अगर पेस्ट गाढ़ा है तो उसमें थोड़ा सा पानी मिलाएं। 
8. एक पैन में घी, हींग, साबुत जीरा डालकर पका लें। 
9. मिश्रण मिक्स होने के बाद इसमें सोया चंक्स का पेस्ट मिलाएं। 
10. 5-10 मिनट के बाद इसमें लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, नमक  डालकर भूनें। 
11. सारी चीजों को मिक्स करते हुए तब तक पकाएं जब तक यह सूख न जाए। 
12. इसके बाद गूंथे हुए आटे की लोईयां बनाकर इसमें सोया चंक्स का मिश्रण भरें। 
13. मिश्रण भरने के बाद इसका परांठा बेल लें। 
14. पैन या तवे को अच्छी तरह गर्म कर लें। 
15. इसके बाद इसमें परांठे को ब्राउन होने तक सेकें। 
16. आपका हेल्दी और टेस्टी परांठा बनकर तैयार है। बटर या अचार के साथ इसका स्वाद लें। 

PunjabKesari

Related News