05 MAYSUNDAY2024 6:39:12 AM
Nari

Somwar Upay: इन 4 उपायों से करें भोलेनाथ को प्रसन्न, सुख- समृद्धि के साथ मिलेगी सफलता

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 01 Oct, 2023 05:51 PM
Somwar Upay: इन 4 उपायों से करें भोलेनाथ को प्रसन्न, सुख- समृद्धि के साथ मिलेगी सफलता

हिंदू धर्म में सोमवार का दिन भोलेनाथ का होता है। कई लोग सोमवार का व्रत भी रखते हैं। शास्त्रों में भी बताया गया है कि सोमवार का दिन सभी काष्टों को दूर करने के लिए सबसे उपयोगी है। इसके साथ ये भी बताया गया है कि सोमवार के दिन कुछ उपाय करने से व्यक्ति के जीवन में बड़ा परिवर्तन आता है और उस पर भगवान शिव की कृपा सदैव बनी रहेगी। आइए जानते हैं कि सोमवार के दिन किन 4 उपायों से मिलता है भगवान शिव का आशीर्वाद....

PunjabKesari

सोमवार के दिन करें ये 4 उपाय

- भोलेनाथ को समर्पित सोमवार के दिन सुबह ब्रह्म मुहर्त में उठकर स्नान ध्यान करने के बाद भगवान शिव के दर्शन अवश्य करें। इसके साथ शिव चालीस का पाठ अथवा शिवाष्टक का पाठ जरूर करें। ऐसा करने से भगवान शिव जल्दी प्रसन्न होते हैं और भक्तों की समस्याएं दूर कर देते हैं।

- दांपत्य जीवन में आ रही परेशनियों को दूर करने के लिए सोमवार के दिन शिव मंदिर में रुद्राक्ष दान करें। ऐसा करने से कई तरह की परेशनियां दूर हो जाती हैं। इसके साथ शादी में आ रही बाधाएं से भी मुक्ति मिलेगी।

PunjabKesari

- सोमवार के दिन बेलपत्र पर सफेद चंदन का टीका लगाकर शिवलिंग पर अर्पित करें। ऐसा करते समय व्यक्ति को अपनी सभी मनोकामनाएं मन ही मन दोहराना चाहिए। ऐसा करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और मांगी गई मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं।

- भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए एक उपाय यह भी बताया गया है कि शिव मंदिर में किसी शांत जगह बैठ कर 'ॐ नमो धनदाय स्वाहा मंत्र' का 11 माला जाप करें। ऐसा करने से धन वृद्धि ऐश्वर्य और सफलता की प्राप्ति होती है।

PunjabKesari

नोट- हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।


 

Related News