नारी डेस्क : अगर आप रोजाना एक जैसा खाना खाकर बोर हो गए हैं और कुछ नया, चटपटा और देसी ट्राई करना चाहते हैं, तो Smoky Onion Tomato Bhorta आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है। भुने हुए लहसुन, तीखी लाल मिर्च, हरी मिर्च, सुनहरे भूरे प्याज, रसीले टमाटर और नरम आलू से तैयार होने वाला यह भर्ता स्वाद में बेहद लाजवाब होता है। इसकी खासियत है इसका स्मोकी फ्लेवर, जो इसे आम सब्जियों से अलग बनाता है।

Smoky Onion Tomato Bhorta बनाने के लिए सामग्री
2 मध्यम आकार के प्याज
2 पके हुए टमाटर
2 उबले हुए आलू
5-6 लहसुन की कलियां
2-3 सूखी लाल मिर्च
2 हरी मिर्च
2 बड़े चम्मच सरसों का तेल
स्वादानुसार नमक
बारीक कटा हरा धनिया
जरूरत के अनुसार चिली ऑयल
बनाने की आसान विधि
1. सबसे पहले प्याज, टमाटर, लहसुन और लाल मिर्च को तवे या सीधे आंच पर अच्छी तरह भून लें। ध्यान रखें कि सब्जियां अंदर से नरम हो जाएं और बाहर हल्का भुना हुआ रंग आ जाए। इससे भर्ते में स्मोकी स्वाद आएगा।
2.भुने हुए प्याज और टमाटर को थोड़ा ठंडा होने दें। इसके बाद टमाटर का छिलका उतार लें। प्याज और टमाटर को हाथों या चम्मच की मदद से अच्छी तरह मैश कर लें।
3. अब इसमें उबले हुए आलू, भुना हुआ लहसुन, लाल मिर्च और बारीक कटी हरी मिर्च डालें। सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाते हुए मैश करें, ताकि हर सामग्री का स्वाद आपस में घुल जाए।
4. भर्ते में सरसों का तेल और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं। सरसों का तेल इसके देसी स्वाद को और बढ़ा देगा। चाहें तो ऊपर से थोड़ा बारीक कटा हरा धनिया भी डाल सकते हैं।
5. तैयार भर्ते को एक कटोरी में निकालें और ऊपर से थोड़ा चिली ऑयल डालें। इसे गरमा-गरम चावल के साथ परोसें और इसके चटपटे, स्मोकी स्वाद का आनंद लें।
नोटः ऐसे ही नई-नई और टेस्टी रेसिपी के लिए हमारे Yum Recipes APP को डाउनलोड करें।
iOS: https://apps.apple.com/in/app/id1225104109
Android: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.punjabkesari.yum