28 APRSUNDAY2024 9:15:59 PM
Nari

Italy में लगेज ढोते दिखे Sidharth-Kiara तो यूजर्स ने उड़ाई खिल्ली, बोले - 'कोई भाव नहीं दे रहा!'

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 02 Aug, 2023 06:27 PM
Italy में लगेज ढोते दिखे Sidharth-Kiara तो यूजर्स ने उड़ाई खिल्ली, बोले - 'कोई भाव नहीं दे रहा!'

बॉलीवुड के क्यूट कपल सिद्धार्थ- कियारा इन दिनों इटली में वेकेशन मना रहे हैं। कियारा ने यहां ही अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया और समुद्र में डुबकी भी लगाई। वहीं अब कपल का ओक और वीडियो सामने आया है जिसमें वो खुद का लगेज कैरी करते देखे जा सकते हैं। सिद्धार्थ और कियारा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वहीं आस-पास के लोग भी उनके साथ नॉर्मल बिहेव कर रहे हैं। इस वीडियो में कियारा ने जहां बैकलेस व्हाइट गाउन पहनी है, वहीं एक्टर लाइट येलो शर्ट में हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by KIARA (@kiaraaliaadvani)

यूजर्स ने किया ट्रोल


सिद्धार्थ और कियारा का ये वीडियो वायरल हो गया है। लोग इस पर ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं। कुछ लोगों दोनों की तारीफ करते नहीं रुक रहे हैं। एक फैन ने लिखा- सिड बहुत हैंडसम लग रहे हैं। वहीं दूसरे ने लिखा- वहां पर कोई भाव नहीं दे रहा है, यहां होते तो ले सेल्फी दे सेल्फी।

PunjabKesari

बर्थडे पर शेयर किया स्पेशल पोस्ट

कियारा ने अपना बर्थडे फुल एंजॉय किया था। उन्होंने सिद्धार्थ के साथ एक मस्ती करता हुआ वीडियो शेयर किया था। वीडियो में सिड और कियारा क्रूज से पानी में जंप करते हैं और पानी में मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। कियारा ने ये वीडियो शेयर करते हुए लिखा था- हैप्पी बर्थडे टू मी। ढेर सारे प्यार के लिए शुक्रिया।

बता दें सिद्धार्थ -कियारा की लव स्टोरी की शुरुआत फिल्म शेरशाह की शूटिंग के दौरान से हुई थी। फिल्म की शूटिंग के दौरान ही दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया था, हालांकि दोनों ने ही अपने रिश्ते को कभी ऑफिशियल नहीं किया। सीधे शादी की फोटोज शेयर की थीं।
 

Related News