25 APRTHURSDAY2024 9:59:12 AM
Nari

रिया पर लग रहे इल्जामों से खुश नहीं शेखर सुमन, बोले- बली का बकरा बनाया जा रहा

  • Edited By Bhawna sharma,
  • Updated: 03 Aug, 2020 10:50 AM
रिया पर लग रहे इल्जामों से खुश नहीं शेखर सुमन, बोले- बली का बकरा बनाया जा रहा

सुशांत सिंह राजपूत मामले मेें लगातार हो रहे खुलासों ने एक नया मोड़ ले लिया है। वहीं अब बिहार पुलिस भी इस मामले की बारीकी से जांच कर रही है। वहीं एक्टर शेखर सुमन ने भी सुशांत के केस में सीबीआई जांच की मांग की थी। लेकिन इस समय हर कोई रिया चक्रवर्ती के खिलाफ है। जिससे शेखर सुमन नाखुश हैं 

PunjabKesari

हाल ही में शेखर सुमन ने एक बार सीबीआई जांच की मांग की है। इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि रिया चक्रवर्ती को बली का बकरा बनाया जा रहा है। एक्टर ने ट्वीट कर लिखा, 'इस कहानी को जबरन बदला जा रहा है। वे रिया को डरा रहे हैं और उसके पीछे छुप रहे हैं। बेशक वह एक अपराधी है लेकिन वास्तविक अपराधी शीर्ष अधिकारियों के साथ मिले हुए हैं। सभी को क्रॉस एग्जामिन कर गिरफ्तार किया जाना चाहिए।'

 

गौरतलब है कि सुशांत के पिता के.के. सिंह ने पटना पुलिस में रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी। उन्होंने रिया पर सुशांत के पैसे निकालने, उसे प्यार में फंसाने और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। जिसके बाद बिहार पुलिस की एक टीम इस मामले की जांच के लिए मुंबई पहुंची। जिसके बाद कई बड़े खुलासे हुए।

Related News