29 APRMONDAY2024 3:01:41 AM
Nari

भारत के रंग में रंगी पाकिस्तान की सीमा, सिर पर माता की चुनरी बांधकर लगाए  हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 14 Aug, 2023 12:09 PM
भारत के रंग में रंगी पाकिस्तान की सीमा, सिर पर माता की चुनरी बांधकर लगाए  हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे

पब्जी गेम खेलते-खेलते सचिन के प्यार में पड़ने वाली सीमा हैदर आज भी देश के लिए पहेली बनी हुई है। पाकिस्तान में अपना सबकुछ छोड़कर भारत आने वाली सीमा ने  हिंदू वेशभूषा में दिखाई देने लगी है। स्वतंत्रा दिवस से एक दिन पहले उसका ऐसा रूप देखने को मिला, जिसने सभी को हैरान कर दिया। उनका कहना है कि वह भारत के रंग में पूरी तरह रंग चुकी है।

PunjabKesari
पाकिस्‍तान से अपने 4 बच्‍चों के साथ अवैध तरीके से भारत आई सीमा हैदर की कुछ वीडियो और तस्वीरें सामने आई है, जिसमें वह तिरंगे जैसी साड़ी, माथे पर माता की चुनरी और हाथ में  तिरंगा लिए नजर आ रही है। ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत इस पाकिस्तानी महिला ने रबूपुरा स्थित अपने घर पर तिरंगा फहराया है और साथ में भारत माता की जय के नारे भी लगाए हैं।

PunjabKesari
 इस दौरान सीमा और सचिन के साथ सुप्रीम कोर्ट के वकील ए.पी सिंह भी मौजूद थे। इसी बीच खबरें आ रही है कि वह प्रेगनेंट है इसे लेकर सीमा ने कहा कि वह उनका  निजी मामला है इस पर वह कुछ नहीं बोलेंगी। उन्होंने मीडिया से कहा- मैंने तरिंगा फहराया है, अब मैं हिंदुस्तान की हूं, मैं बार- बार कहूंगी  हिंदुस्तान जिंदाबाद। इतना ही नहीं उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ की जय के भी नारे लगाए।

PunjabKesari

सीमा का कहना है कि- अगर मौका मिला तो वह ग़दर 2 मूवी देखने जरूर जाएंगी।  सीमा का कहना है कि वह सचिन से बेहद प्यार करती है अब उसने हिंदू रीति रिवाज को अपना लिया है। सचिन ने बताया कि सीमा उससे हिंदू रीति के अनुसार नेपाल में पहले ही शादी कर चुकी है, ऐसे में सीमा के बच्चे भी उसके ही हुए। वह चारों बच्चों की जिम्मेदारी खुद उठाएगा। हालांकि अभी भी सवालों के घरे में है। उन पर भारत में अवैध रूप से प्रवेश करने और सचिन पर अवैध अप्रवासी को शरण देने को लेकर मामला दर्ज किया गया है। 

Related News