17 SEPTUESDAY2024 12:24:51 AM
Nari

Bigg Boss 18: सलमान खान के शो में 'स्त्री 2' के 'सरकटा' की होगी एंट्री!

  • Edited By Vandana,
  • Updated: 29 Aug, 2024 06:40 PM
Bigg Boss 18: सलमान खान के शो में 'स्त्री 2' के 'सरकटा' की होगी एंट्री!

नारी डेस्क: बिग बॉस के फैंस के लिए एक नई खबर आई है। सलमान खान के लोकप्रिय रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ का इंतजार अब खत्म होने वाला है। शो के कंटेस्टेंट्स की लिस्ट सामने आनी शुरू हो गई है और इस बार शो में कई दिलचस्प चेहरे नजर आ सकते हैं। कुछ दिन पहले सलमान खान की एक्स सोमी अली की शो में आने की बात हो रही थी। हाल ही में यह खबर सामने आई है कि ‘स्त्री 2’ के फेम 'सरकटा' यानी सुनील कुमार भी इस शो का हिस्सा बन सकते हैं।

'सरकटा' की बिग बॉस में एंट्री?

रियलिटी शो ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ हाल ही में समाप्त हुआ था और इसमें सना मकबुल ने जीत हासिल की थी। अब सलमान खान के होस्ट किए गए शो ‘बिग बॉस 18’के लिए उत्साह बढ़ गया है। मेकर्स ने मशहूर हस्तियों से संपर्क करना शुरू कर दिया है और कई नाम सामने आ चुके हैं, जिनमें सुनील कुमार का नाम भी शामिल है।

PunjabKesari

 क्या सुनील कुमार बिग बॉस 18 में हिस्सा लेंगे?

सुनील कुमार, जिन्होंने ‘स्त्री 2’ में 'सरकटा' का किरदार निभाया है, ने हाल ही में  बताया कि उन्हें ‘बिग बॉस 18’ के लिए कॉल आया है। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि शो अक्टूबर में शुरू होगा। सुनील कुमार ने कहा कि वह शो में हिस्सा लेने के बारे में विचार कर रहे हैं, लेकिन उन्हें पुलिस की नौकरी के कारण छुट्टी मिलने में दिक्कत हो रही है। 

सुनील कुमारने बताया कि उन्हें अपने सीनियर्स से छुट्टी लेने में मदद मिली है, और वे फिल्मों, विज्ञापन या कुश्ती कार्यक्रमों के लिए समय निकालने में भी मदद करते हैं। उन्होंने बिग बॉस का हिस्सा बनने में अपनी उत्सुकता भी जताई है।

मेकर्स ने सुनील कुमार को किया अप्रोच

उन्होंने आगे कहा कि उन्हें उनसे छुट्टी के लिए पहले बात करनी होगी, हालांकि उनके सीनियर्स उन्हें बहुत सपोर्ट करते हैं. वो फिल्मों, विज्ञापनों या कुश्ती कार्यक्रमों के लिए समय निकालने में भी मदद करते हैं और वे कभी भी उनके छुट्टी के लिए मना नहीं करते हैं. उन्होंने बिग बॉस का हिस्सा बनने में अपनी एक्साइटमेंट दिखाई है। 

PunjabKesari

'स्त्री 2' में सुनील कुमार का किरदार

सुनील कुमार ‘स्त्री 2’ में 'सरकटा' के किरदार के लिए चर्चा में हैं। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है और दुनिया भर में 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है। फिल्म में श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना, और अभिषेक बनर्जी भी शामिल हैं।

बिग बॉस 18 में सुनील कुमार की एंट्री की खबरों ने फैंस को एक नया उत्साह और उम्मीद दे दी है। यदि सुनील कुमार शो का हिस्सा बनते हैं, तो यह शो को और भी ज्यादा रोमांचक बना सकता है। फिलहाल, दर्शक बेसब्री से इस बड़े इवेंट का इंतजार कर रहे हैं।
 

Related News