28 APRSUNDAY2024 8:31:00 AM
Life Style

पुरुषों से नहीं पूछा जाता सवाल... पति नागा चैतन्य से अलग होने के बाद सामंथा का छलका दर्द

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 08 Oct, 2021 02:56 PM
पुरुषों से नहीं पूछा जाता सवाल... पति नागा चैतन्य से अलग होने के बाद सामंथा का छलका दर्द

तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के पॉप्युलर कपल्स शुमार सामंथा और नागा चैतन्य ने एक दूसरे से अलग हो कर फैंस को झटका दिया है। चैतन्य से अलग होने के आधिकारिक ऐलान के बाद  सामंथा ने एक  पोस्ट शेयर किया है, जो चर्चा में बनी हुई है। इस पोस्ट में उन्होंने  समाज के दोहरे मापदंड पर भी खुलकर बात की है।

PunjabKesari

इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किए गए इस पोस्ट में लिखा- महिलाओं से जुड़े कोई भी मुद्दे नैतिक रुप से संदिग्ध माने जाते हैं लेकिन पुरुषों द्वारा किए हुए काम पर कोई नैतिक रुप से सवाल नहीं किया जाता है। तो फिर हमारी एक समाज की तरह मौलिक कोई नैतिकता नहीं है। इससे पहले शुमार ने अपनी एक तस्वीर भी शेयर की थी, जिसमें वह व्हाइट कलर की ड्रेस में बेहद खूबसूरत नजर आ रही थी। 

PunjabKesari
याद हो कि 3 अक्टूबर को सामंथा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा था कि-  ​'हमारे सभी शुभचिंतकों के लिए  कई विचार-विमर्श और विचारों के बाद मैंने और चाई (नागा चैतन्य) ने अपने रास्ते पर चलने के लिए पति पत्नी के रूप में अलग होने का फैसला किया है। हम सौभाग्यशाली हैं कि एक दशक से अधिक की दोस्ती हमारे रिश्ते का मूल हिस्सा थी और हमें विश्वास है कि हमारे बीच हमेशा एक विशेष बंधन रहेगा।'

PunjabKesari

सामंथा ने अपने पोस्ट में लिखा था कि- हम लोग अपने फैंस, शुभ चिंतकों और मीडिया से गुजारिश करते हैं कि इस मुश्किल वक्त में हमें प्रिविसी दें। आप सभी के सपोर्ट के लिए शुक्रिया।'  बताया जा रहा है कि सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य की शादी में दरार की वजह ऐक्ट्रेस का सिनेमा और करियर के प्रति प्यार है। शादी के बाद भी सामंथा फिल्मों में ऐक्टिव रही हैं और ग्लैमरस फोटोशूट करवाती रहती हैं। लेकिन पति नागा चैतन्य और उनके ससुर नागार्जुन को यह पसंद नहीं  था।

Related News