28 APRSUNDAY2024 5:54:49 PM
Nari

हाई प्रोफाइल शादी में सलमान खान का जलवा, शिल्पा शेट्टी के साथ स्टेज पर लगाए खूब ठुमके

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 19 Dec, 2021 04:35 PM
हाई प्रोफाइल शादी में सलमान खान का जलवा, शिल्पा शेट्टी के साथ स्टेज पर लगाए खूब ठुमके

पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रफुल्ल पटेल के बेटे प्रजय की शादी इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। इस हाई प्रोफाइल शादी में सलमान खान, अनिल कपूर, क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी समेत कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई। इस दौरान भाई जान का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह स्टेज पर खूब थिरकते हुए दिखाई दे रहे हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)


वीडियो में सलमान खान अपने गाने  'जुम्मे की रात'  पर झूमते नजर आ रहे हैं। शिल्पा शेट्टी और अनिल कपूर भी इस दौरान उनका साथ दे रहे हैं।  वीडियो में सलमान सभी को स्टेप सिखाते भी नजर आ रहे हैं और खूब मस्ती कर रहे हैं। शादी में मौजूद मेहमान उन्हे नाचता देख खुशी से झूम उठते हैं और सलमान- सलमान चिल्लाने लगते हैं।

PunjabKesari

वहीं सिंगर गुरु रंधावा ने हाय नी तेरा नखरा गाना गाकर सभी को नाचने के लिए मजबूर कर दिया।

PunjabKesari
महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी धोनी भी इस दौरान खूब मस्ती करते नजर आए। दरअसल साक्षी प्रफुल्ल पटेल की बेटी पूरना पटेल की खास दोस्त है। दोनों आईपीएल के दौरान अक्सर साथ दिखतीं हैं। राज्यसभा सांसद प्रफुल्ल पटेल के बेटे के शादी समारोह में देशभर से कई नामी शख्सियत कल रात जयपुर पहुंची। 

PunjabKesari

इस लिस्ट में फिल्म निर्देशक मधुर भंडारकर, फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा, सांसद संजय राउत व सुप्रिया सुले, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी, उद्योगपति हिंदुजा बंधु, अनिल अग्रवाल, सुनील मित्तल का नाम शामिल है। 

PunjabKesari

Related News